फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   criminal reward of Rs 1 lakh arrested hiding for two weeks hid his identity

UP: बाह से पकड़ा गया एक लाख का इनामी, दो सप्ताह से दुबका बैठा था...ऐसे छिपाई खुद की पहचान

Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 12:02 AM IST
सार

 हत्या और कानपुर के चर्चित बाबू सिंह आत्महत्या प्रकरण में वांछित अपराधी दो हफ्ते से पहचान छिपाकर बाह में रह रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने में  सफलता हासिल की है। 

 

विज्ञापन
criminal reward of Rs 1 lakh arrested hiding for two weeks hid his identity
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर का एक लाख रुपये का इनामी बदमाश शिवम सिंह चौहान बाह में फरारी काट रहा था। कानपुर पुलिस के साथ ही एसटीएफ भी हत्या और कानपुर के चर्चित बाबू सिंह आत्महत्या प्रकरण में उसे तलाश रही थी। वह बाह के जरार में दो हफ्ते से ज्यादा समय से पहचान छुपाकर रह रहा था। रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसटीएफ के मुताबिक, मैनपुरी के मकरंदपुर, शिवम सिंह चौहान की मां सुमन देवी वर्ष 2010 में मैनपुरी के करहल से जिला पंचायत सदस्य थीं। डाॅ. प्रियरंजन अंशु दिवाकर मैनपुरी के जिला पंचायत अध्यक्ष थे। शिवम और डाॅ. प्रियरंजन की जान-पहचान हो गई। दोनों में मित्रता हो गई। कानपुर के गांव चकेरी निवासी बाबू सिंह की जमीन खरीदने का सौदा किया था। 6 बीघा जमीन का बैनामा 7 करोड़ रुपये में तय कर अपने नाम लिखवा लिया था। इस पर प्रियरंजन ने शिवम से 3 चेक लेकर बाबू सिंह को दे दिए थे। मगर, चेक से भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन


9 सितंबर, 2023 को पीडि़त बाबू सिंह ने रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। इसमें अपनी आत्महत्या के लिए प्रियरंजन अंशु दिवाकर, शिवम सिंह आदि को जिम्मेदार ठहराया था। मामले में बाबू सिंह की पत्नी बिटान देवी ने प्रियरंजन, बबलू यादव, राहुल जैन, मधुर पांडेय, जितेंद्र यादव और शिवम सिंह के खिलाफ 10 सितंबर, 2023 को थाना चकेरी, कमिश्नरेट कानपुर नगर में आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकी, धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश की धारा में मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या के केस में 2 आरोपी भेजे थे जेल
पुलिस ने आरोपी राहुल जैन और मधु पांडेय को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। जितेंद्र यादव को उच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत मिल गई। एसटीएफ के मुताबिक, आरोपी प्रियरंजन, बबलू और शिवम सिंह फरार थे। 13 अक्तूबर, 2023 को फरार आरोपियों पर 1-1 लाख रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। उनकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ के निरीक्षक अनिल कुमार सिंह, एसआई वेद प्रकाश पांडेय, मुख्य आरक्षी अजय सिंह यादव सहित अन्य टीम लगी थी।


मैनपुरी के बिल्लू चौहान हत्याकांड का है मुख्य आरोपी
शिवम सिंह चौहान मैनपुरी के करहल का रहने वाला है। मैनपुरी के दन्नाहार इलाके मेंं 27 जनवरी, 2015 को हुए बिल्लू चौहान हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त भी रहा है। वह जेल गया था। वर्ष 2016 में जमानत पर बाहर आया था। इसके अलावा उस पर मैनपुरी के कोतवाली थाना में बलवा, मारपीट, दन्नाहार में आर्म्स एक्ट, वर्ष 2018 में कोतवाली में हत्या सहित 6 मुकदमे दर्ज हैं। उसे रविवार को एसटीएफ ने बाह क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed