{"_id":"5ed7885c8ebc3e9053290c97","slug":"criminal-mainpuri-news-agr444495462","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेशन कुंडली के तहत 108 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेशन कुंडली के तहत 108 अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। ऑपरेशन कुंडली के तहत जनपद पुलिस ने करीब 108 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इस कार्य की समीक्षा सर्किल ऑफिसर करेंगे।
लॉकडाउन में नरमी के बाद जनपद पुलिस अब अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए प्रयास में जुट गई है। ऑपरेशन कुंडली के तहत विभिन्न थानों में करीब 108 अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली जा चुकी है। इन अपराधियों पर दर्ज मामले व उनकी कार्यशैली के विश्लेषण के बाद ही कार्रवाई अंजाम दी गई है। एसपी अजय कुमार पांडेय की ओर से सभी हिस्ट्रीशीटरों की गतिविधि पर निगरानी रखे जाने को लेकर निगरानी दस्ता को सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी थाना प्रभारी प्रतिदिन की रिपोर्ट सर्किल ऑफिसर को देंगे। सीओ स्तर पर समीक्षा रिपोर्ट तैयार करके एसपी को उपलब्ध कराई जाएगी।
ऑनलाइन है पूरा डाटा
ऑपरेशन कुंडली के तहत जिन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, उनका पूरा डाटा पुलिस की विभाग साइड पर ऑनलाइन है। कहीं भी कोई भी पुलिस अफसर एक क्लिक में अपराधियों का डाटा देख सकता है। इससे पुलिस कार्रवाई को भी गति मिलेगी।
विज्ञापन
आपराधिक गतिविधि की रोकथाम व जनता में भयमुक्त वातावरण बनाए जाने को लेकर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऑपरेशन कुंडली के तहत 108 लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
अजय कुमार पांडेय, एसपी