फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Criminal details will be made at the time of arrest

गिरफ्तारी के समय बनेगा आपराधिक ब्यौरा

Sun, 02 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Criminal details will be made at the time of arrest
मैनपुरी। अपराध नियंत्रण के लिए गिरफ्तारी के समय ही अपराधियों का आपराधिक ब्यौरा बनाया जाएगा। पेशेवर अपराधियों का आपराधिक रिकार्ड जुटाया जाएगा। अपराधी को कोर्ट में पेश करने के दौरान और जेल में दाखिल करते समय आपराधिक ब्यौरे को पुलिस पेश करेगी। हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस नए सिरे से काम शुरू करेगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब पेशेवर अपराधियों का गिरफ्तारी के समय ही पारिवारिक और आपराधिक ब्यौरा बनाया जाएगा। पेशेवर अपराधियों का पूरा रिकार्ड थाने के साथ ही संबंधित कोर्ट ओर जेल के अभिलेखों में मौजूद रहेगा। अपराधियों के आपराधिक छवि के रिश्तेदारों की सूची बनाकर दूसरे जिलों से उनकी भी पुष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने अपराधियों की गिरफ्तारी के समय ही उनके परिवारीजनों और अपराधी छवि के नजदीकी रिश्तेदारों का पूरा ब्यौरा जुटाने को कहा है। ब्यौरे में उनके आपराधिक इतिहास के साथ ही परिवारीजनों और रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर दर्ज करना अनिवार्य किया गया है। अपराधियों के परिवारीजनों और रिश्तेदारों से जानकारी जुटाकर अपराध को नियंत्रण करने की पहल के चलते नए सिरे से पुलिस काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेशेवर अपराधियों पर पुलिस की नजर रहेगी। भाड़े पर हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, जमीनों पर कब्जा करने वाले अपराधी इस श्रेणी में शामिल किए जाएंगे। इनकी गिरफ्तारी के समय ही पुलिस उनका ब्यौरा तैयार करेगी। अपराधी के परिवार के लोगों का पूरा विवरण दर्ज होगा।

अपराध नियंत्रण शासन की प्राथमिकता है। गंभीर अपराधों को अंजाम देनेे वाले अपराधियों का पूरा ब्यौरा संबंधित थाने, जेल और कोर्ट में भी उपलब्ध होगा। जिससे अपराध नियंत्रण में आसानी होगी।
अमर बहादुर सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed