{"_id":"5cf9e189bdec22077d5c0214","slug":"young-man-threatens-to-kill-his-wife-in-front-of-ssp-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के सामने युवक ने खोया आपा, बोला- साहब, मैं अपनी पत्नी को जान से मार दूंगा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एसएसपी के सामने युवक ने खोया आपा, बोला- साहब, मैं अपनी पत्नी को जान से मार दूंगा
Fri, 07 Jun 2019 09:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 07 Jun 2019 09:31 AM IST
विज्ञापन
arrested
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में गुरुवार को एसएसपी अमित पाठक के पास शिकायत लेकर पहुंचा युवक अपना आपा खो बैठा। उसने एसएसपी के सामने अपनी पत्नी को लेकर ऐसी बात कही, जिसे सुनकर पुलिस अफसर हैरान रह गए। पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। एसएसपी ने कार्रवाई के निर्देश दिए।
ताजगंज क्षेत्र के गांव विरमनगर जालिम सिंह गुरुवार को एसएसपी से मिलने पहुंचा। उसने प्रार्थना पत्र दिया कि उसकी पत्नी छह महीने से मायके में रह रही है। वो मेरे घर नहीं आना चाह रही है। कई बार उसे मायके से लेने गया, लेकिन वो नहीं आई। कई बार पुलिस से शिकायत कर चुका है।
मगर, कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर एसएसपी ने उसे पूछताछ की। इसी बीच जालिम ने कहा कि अगर, पत्नी नहीं आई तो वो पत्नी को जान से मार डालेगा। यह सुनकर एसएसपी ने उसे हिरासत में लेने के निर्देश दिए। थाना ताजगंज पुलिस को बुलाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।

इसलिए है दोनों के बीच विवाद
ताजगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जालिम सिंह की पत्नी मोहिनी को थाने बुलाया था। उसने पूछताछ में बताया कि वो पति के साथ एक अस्पताल में नौकरी करती है। इसके अलावा अलग से शिफ्ट करती है। इससे पति नाराज रहता है। उससे नौकरी छोड़ने के लिए बोल रहा है।
छह महीने पहले दोनों के बीच इसी बात पर विवाद हुआ था। इस कारण वह बच्चों को लेकर चली गई। एक महीने पहले उसने कहा था कि घर ले जाएगा। मगर, मायके से लेने नहीं आया। निरीक्षक का कहना है कि जालिम सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।