फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man suicide behind the Taj Mahal

ताजमहल के पीछे युवक ने यमुना में कूदकर दी जान, दो हजार रुपये बना मौत की वजह

Fri, 03 May 2019 10:12 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 03 May 2019 10:12 AM IST
विज्ञापन
young man suicide behind the Taj Mahal
ताजमहल में तैनात सुरक्षा कर्मी (फाइल)
आगरा में एक युवक ने गुरुवार को ताजमहल के पीछे यमुना में कूदकर जान दे दी। उसने यह आत्मघाती कदम सिर्फ दो हजार रुपये के कर्ज से बचने के लिए चुकाया। उस पर छह हजार रुपये कर्ज था। इसमें से चार हजार चुका भी दिए थे। उसे सूदखोर परेशान कर रहा था।
विज्ञापन


छत्ता के भैरो बाजार निवासी पंकज श्रीवास्तव (28) 28 अप्रैल को घर से चला गया था। मजदूरी के सिलसिले में अक्सर तीन चार दिन घर से बाहर आता था। इस बार वो नहीं आया। सूचना आई कि यमुना में एक शव मिला है, उसका हो सकता है। परिजन पहुंचे तो उसी का निकला। 
विज्ञापन


उसकी जेब से सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा है कि वो कर्ज के कारण आत्महत्या कर रहा है। वो मजदूरी करता था। पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि पंकज ने एक सूदखोर से छह हजार रुपये लिए थे। इसका ब्याज चुका रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

साहूकार बना रहा था दबाव

पंकज ने छह में से चार हजार चुका दिए थे। इसके बावजूद साहूकार ने उस पर दबाव बनाए रखा। वो घर आकर तगादा करता था। इससे पंकज को बुरा लगता था। वो बुरी तरह से आहत था। गुमसुम रहने लगा था लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो आत्मघाती कदम उठा लेगा। 

पुलिस का कहना है कि अगर सूदखोर युवक के खिलाफ तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। युवक का परिवार गरीब है। परिवार के लोग मेहनत मजदूरी कर गुजर बसर करते हैं। वहीं पंकज की मौत से परिजनों को गहरा सदमा लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed