{"_id":"56f59c7c4f1c1b2502f15198","slug":"young-man-shot-dead-in-khandoli","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोइया घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोइया घाट पर युवक की गोली मारकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
यमुना के पोइया घाट पर गुरुवार रात को सोनपाल (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह मछली पकड़ने घाट पर आया था। इस मामले मेें अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि घटना में किसी नजदीकी पर शक है। जांच की जा रही है।
खंदौली के गांव पोइया निवासी केसरीलाल के आठ बेटे हैं। वह काफी समय पहले से परिवार समेत फीरोजाबाद में रह रहे हैं। केसरी ने बताया कि बड़ा बेटा बंटी अक्सर अपने गांव आता था। होली होने के कारण आठ दिन पहले गांव आया। पांच दिन पहले छोटा बेटा सोनपाल भी आ गया।
गुरुवार शाम तकरीबन छह बजे सोनपाल पोइया घाट पर मछली पकड़ने जाने की कहकर निकला। इसके बाद नहीं लौटा। काफी देर बाद बंटी उसकी तलाश करने लगा। रात तकरीबन 8:30 बजे घाट के पास सोनपाल का शव मिला। उसके दाएं हाथ और गर्दन के पास गोली लगी थी। बंटी ने जानकारी परिवारीजनों को दी। रात तकरीबन 12:30 बजे सूचना पुलिस को दी गई। केसरी का कहना है कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि बंटी ने रात में पुलिस से कहा था कि सोनपाल के साथ वह भी घाट पर आया था। मगर, भोजन करने के बाद वह चला गया। लौटकर आया तो छोटे भाई का शव पड़ा था। शुक्रवार सुबह बताया कि घाट पर शाहदरा निवासी उसका एक दोस्त अपने दो अन्य साथियों के साथ मिला था। बंटी मछली पकड़ने चला गया, जबकि सोनपाल दोस्तों से बात कर रहा था। तभी अज्ञात लोगों ने सोनपाल को गोली मार दी। घटना के बाद सभी दोस्त चले गए।