{"_id":"5cecba9ebdec22078b29377d","slug":"young-man-murdered-in-land-dispute-in-bah-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: जमीन विवाद में दो भाइयों पर हमला, एक को गोलियां से भूना, हत्या के बाद तनाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: जमीन विवाद में दो भाइयों पर हमला, एक को गोलियां से भूना, हत्या के बाद तनाव
Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 29 May 2019 10:20 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
बाह के गांव खौड़ चिंदरपुरा में सोमवार की रात जमीन विवाद में बाइक सवार युवक की हत्या कर दी गई। हमलावरों ने उसे चार गोलियां मारी। युवक के भाई ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। हत्या कर हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। देर रात एसपी पूर्व प्रमोद कुमार मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव के मद्देनजर फोर्स तैनात किया गया है।
गांव खौड़ चिंदरपुरा के रूप सिंह का सवा तीन बीघा खेत गिरवी रखा था। जिसे रूप सिंह की सहमति से उनके भतीजे मुनेश पुत्र होराम सिंह ने डेढ़ साल पहले छुड़वाकर अपने हक में बैनामा करा लिया था। इसका पारिवारिक भाई बहादुर सिंह पक्ष ने विरोध कर कोर्ट केस भी कर रखा है।
दोनों पक्षों में खेत को लेकर विवाद चला आ रहा है। सोमवार देर रात मुनेश अपने भाई चंद्रेश के साथ भदरौली के बाजार से लौट रहा था। पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने गांव की गली में लात मारकर उनकी बाइक गिरा दी। मुनेश को पकड़ कर एक के बाद एक चार गोलियां उसके शरीर में दाग दीं।

Trending Videos
भाई को बचाने के लिए हमलावरों से भिड़ गया चंद्रेश
थाने में बैठे मृतक के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
हमलावरों ने मुनेश की गर्दन के साथ सीने, बगल और आंख के पास गोलियां मारीं। इससे मुनेश की मौके पर ही मौत हो गई। भाई को बचाने के लिए चंद्रेश हमलावरों से भिड़ गया, लेकिन मुनेश की मौत के बाद सभी हमलवार उस पर टूट पड़े। चंद्रेश ने बमुश्किल भागकर अपनी जान बचाई।
मुनेश के पिता होराम सिंह अपनी बेटी के रिश्ते के लिए लड़का देखकर लौट रहे थे। घटना के वक्त वो मौके पर पहुंच गए थे, पर बेटे की जान नहीं बचा सके। हमलावर मुनेश के सीने और मुंह पर गोली दाग रहे थे। वो मदद के लिए चीख रहा था, लेकिन कोई उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।
वारदात को अंजाम देकर हमलावर तमंचे लहराते हुए भाग निकले। सूचना पर एसपी पूर्व प्रमोद कुमार, सीओ बाह उदयराज सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए। मृतक के पिता होराम सिंह ने बहादुर सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।