फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man murder in agra city

घर पर पत्नी-बच्चे कर रहे थे इंतजार, सुबह मिली लाश

Sat, 06 Jan 2018 09:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला आगरा Updated Sat, 06 Jan 2018 09:33 PM IST
विज्ञापन
young man murder in agra city
Murder
थाना शाहगंज के सराय ख्वाजा में शुक्रवार रात को कार मिस्त्री की हत्या कर दी गई। मृतक के चेहरे पर भारी वस्तु से प्रहार किया गया, उसकी एक आंख भी फोड़ दी गई।  शनिवार सुबह पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर खेत में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मिस्त्री का मोबाइल नहीं मिला है। परिवारीजन लूट के दौरान हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


नगला मेहराव, सराय ख्वाजा निवासी मुबारक अली (42) पुत्र अहमद पहलवान जयपुर (राजस्थान) में कार की डेंटिंग पेंटिंग का कार्य करता था। महीने में एक बार घर आता था। चार बच्चे और पत्नी शबनम यहीं रहते हैं। परिवारीजनों ने बताया कि शुक्रवार रात को मुबारक ने पत्नी शबनम को फोन किया और घर आने की जानकारी दी।
विज्ञापन


रात दो बजे तक नहीं आया। इस पर पत्नी ने फोन मिलाया। मगर, फोन स्विच ऑफ था। पत्नी ने शनिवार सुबह छह बजे फिर से फोन किया। तब भी फोन स्विच ऑफ आया। बाद में एक हॉकर घर आया, उसने सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पीछे 200 मीटर दूर खेत में मुबारक अली की लाश पड़ी मिलने की जानकारी दी। इस पर परिवारीजन पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला पुलिस को मोबाइल

मुबारक की बांईं आंख पर चोट थी। कान भी आधा कटा हुआ था। घटनास्थल पर शराब व पानी की बोतल, दो गिलास रखे हुए थे। मुबारक का मोबाइल नहीं मिला। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि हत्या में किसी जानकार का हाथ हो सकता है। चेहरे पर चोट के निशान हैं। किसी भारी वस्तु से प्रहार किया गया है। पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed