फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man arrested for fraud on name of job in airlnes

एयरलाइंस में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार, मध्य प्रदेश का रहने वाला है आरोपी

Mon, 29 Apr 2019 11:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Apr 2019 11:09 AM IST
विज्ञापन
young man arrested for fraud on name of job in airlnes
ठगी का आरोपी अकबर
आगरा पुलिस ने रविवार को इंडिगो एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह के शातिर सदस्य अकबर खान को गिरफ्तार कर लिया। उसके फरार साथियों की तलाश की जा रही है। यह गिरोह बेरोजगारों युवाओं को झांसे में लेता था। 
विज्ञापन


युवाओं को एयरलाइंस में नौकरी लगवाने का लालच देकर उनसे खाते में रकम जमा कराता था। गिरोह के कई खातों का पता चला है। इस गिरोह के जाल में युवक विनायक वशिष्ठ भी फंस गया था। उसने न्यू आगरा थाना पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

 
गिरोह के लोग नौकरी ज्वाइनिंग कराने के नाम पर पैसे की मांग करते थे। विनायक से 24 हजार रुपये मांगे गए। उसने कह दिया कि वो खाते में जमा नहीं कराएगा, कैश ही देगा। इस पर जैसे ही अकबर पैसा लेने के लिए सरला बाग एक्सटेंशन पहुंचा, वैसे ही पहले से तैयार पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अकबर मध्य प्रदेश के जिला अशोक नगर के कटरा मोहल्ला का रहने वाला है। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। न्यू आगरा थाना पर केस दर्ज कर लिया गया है। 

ऐसे करते थे ठगी
- एयरलाइंस में सीधी भर्ती के विज्ञापन वेबसाइट पर डालते हैं या मार्केट में पोस्टर लगा देते हैं।
- जो भी जाल में फंसे, उससे शैक्षणिक दस्तावेज मंगाते हैं। इनके मिलते कह देते हैं कि तुम्हारा चयन हो गया।
- उसे फर्जी ज्वाइनिंग लेटर भी भेज देते हैं। इसके बाद ज्वाइनिंग फीस बताकर 20 से 30 हजार रुपये खाते में डलवा लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed