फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   yamuna 2 balak doobe

यमुना में दो बालक डूबे, चार को बचाया

Sun, 12 Jul 2015 02:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 12 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
yamuna 2 balak doobe
 यमुनापार में जगदंबा डिग्री कालेज के पीछे यमुना नदी में शुक्रवार की दोपहर को नहाने गए आठ बालकों में से छह गहरे पानी में डूबने लगे। चीखपुकार पर बस्ती के लोगों ने चार बालकों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन दो का पता नहीं चल सका। गोताखोरों ने देर शाम तक यमुना में तलाश किया। बाद में स्टीमर की मदद से पीएसी के जवान लापता बच्चों की तलाश कर रहे थे।
विज्ञापन

टेढ़ी बगिया स्थित जगजीवन नगर के रहने वाले विवेक, रोहित, विकास, गोलू, नरेंद्र, तातू, अंकुश और सनी शनिवार की दोपहर को जगदंबा डिग्री कालेज के पीछे यमुना नदी में नहाने पहुंचे थे। सभी की उम्र 10 से 14 के बीच है। बालकाें ने बताया कि शाम करीब चार बजे वे नदी किनारे नहा रहे थे। रोहित और तातू किनारे पर बैठे थे। इसी बीच अंकुश, सनी और विकास तेज बहाव में यमुना के बीचोंबीच चले गए और डूबने लगे। उन्हें डूबता देख विवेक, रोहित और नरेंद्र ने बचाने की कोशिश की तो वे भी डूबने लगे। किनारे बैठे रोहित और तातू के शोर मचाने पर बस्ती के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

लोगों ने चार बालकों को बाहर निकाल लिया। अंकुश और सनी का पता नहीं चला। निजी गोताखोरों ने बालकों की तलाश की। सूचना पर सीओ छत्ता बीएस त्यागी भी पुलिस के साथ पहुंचे। कई घंटे बाद भी बालकाें का पता नहीं चलने पर पीएसी के स्टीमर मंगवाए गए। देर शाम तक दोनों अंकुश और सनी की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुना तट पर मचा कोहराम
मजदूर गुड्डू के बेटे अंकुश (12) और वीरपाल के बेटे सनी (11) के डूबने की खबर मिलने पर कोहराम मच गया। घरवाले यमुना किनारे करुण क्रंदन कर रहे थे। अंकुश दो भाई और तीन बहनों में दूसरे नंबर का है, जबकि सनी तीन भाई बहनों में सबसे छोटा है।


अवैध खनन से बने जानलेवा गड्ढे
आसपास के लोगों ने बताया कि यमुना नदी में किनारे पर रहने वाले तमाम लोग नहाने आते थे। लेकिन यहां बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जाता है। इससे नदी में किनारों पर ही गहरे गड्ढे हो गए हैं। यमुना का जलस्तर बढ़ने पर इन गड्ढों में फंसने का डर बना रहता है। ये गड्ढे जानलेवा हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed