फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   y[itkd,l

रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Tue, 18 Apr 2017 01:21 AM IST
रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या
रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या Updated Tue, 18 Apr 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
y[itkd,l
रंजिश में युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव पक्का चमरपुरा में रंजिश के चलते रविवार की देरशाम एक युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। शव को खेतों में फेंककर हत्यारे मौके से फरार हो गए। खोजबीन के दौरान परिवारीजनों को शव खेतों पड़ा मिलने पर कोहराम मच गया। पिता ने थाना फतेहाबाद में चार लोगों के विरुद्ध हत्या करने का नामजद अभियोग दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई अनिल कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई योगेश उर्फ छोटू (19) पुत्र अचल सिंह रविवार की शाम लगभग पांच बजे उन्हें फतेहाबाद में बस स्टॉप पर आगरा के लिए बैठाने आया था। टेंपो में बैठाकर योगेश गांव लौट गया लेकिन देरशाम तक घर नहीं पहुंचा। इससे चिंतित परिवारीजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उन्हें गांव के ही वीरी सिंह के खेत में योगेश का खून से लथपथ शव पड़ा मिला। अनिल कुमार ने बताया कि गांव ठार सारंगपुर के पास उनका तालाब था। छह माह पूर्व वहां के राजवीर, रामनिवास, मेघ सिंह और राकेश गुर्जर ने उस पर मिट्टी डालकर कब्जे की कोशिश की थी। इसका का विरोध करने पर झगड़ा हो गया था। तभी से सभी लोग परिवार से रंजिश मानने लगे थे। उन्होंने योगेश को जान से मारने की धमकी दी थी। अनिल ने आरोप लगाया कि उक्त लोगों ने ही योगेश की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता ने थाना फतेहाबाद में राजवीर पुत्र किशन प्रसाद, रामनिवास पुत्र किशन प्रसाद, मेघ सिंह पुत्र रामचंद्र, राकेश गुर्जर पुत्र चंद्रभान सभी निवासी सारंगपुर के विरुद्ध हत्या का अभियोग दर्ज कराया है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed