{"_id":"3bcdeb678be011c4eeed6697031ea562","slug":"woman-sleeps-in-the-corridor-killing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरामदे में सोती महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बरामदे में सोती महिला की हत्या
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jun 2015 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदरा स्थित गांव लखनपुर में घर के बरामदे में सोती महिला की सिर पर भारी वस्तु के प्रहार से हत्या कर दी गई। बराबर में ही दूसरी चारपाई पर सो रहे पति और बेटे को घटना की भनक तक नहीं लगी। रविवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का पता किया जा रहा है।
गांव लखनपुर के किशन सिंह जूता कारीगर हैं। किशन ने बताया कि शनिवार रात तकरीबन नौ बजे उनकी पत्नी अमरो देवी उर्फ अमरकला (42) अपने धेवते दीपेश (एक साल) के साथ चारपाई पर सो रही थीं। बराबर में ही दूसरी चारपाई पर वह और बेटा सुरेश सो गए। बेटियां सुंदरी और रीना छत पर चली गईं। रविवार तड़के पांच बजे भैंसों को चारा देने के लिए पत्नी को जगाने के लिए उठे तो पत्नी को खून से लथपथ देखकर उनकी चीख निकल गई। धेवता बिल्कुल सही थी। घरवाले उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घरवालों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। किशन की पैंट की जेब से ढाई हजार रुपये गायब हैं। उन्होंने आशंका जताई कि रात के वक्त घर में आए बदमाशों ने उन्हें और उनके बेटे को बेहोशी का स्प्रे सुंघा दिया होगा। तभी अमरकला होश में आ गई होगी, इस कारण उसकी हत्या कर दी। बदमाश कुछ रुपये लूटकर ही भाग निकले होंगे। इंस्पेक्टर का कहना है कि हत्या सिर में किसी भारी वस्तु के प्रहार से की गई है। घर का सामान सुरक्षित है।