{"_id":"59a153084f1c1b586f8b4622","slug":"woman-raped-by-ambulance-driver-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"108 एंबुलेंस के चालक ने पिलाया कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ, इसके बाद लूट ली इज्जत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
108 एंबुलेंस के चालक ने पिलाया कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ, इसके बाद लूट ली इज्जत
टीम डिजिटल/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 26 Aug 2017 04:22 PM IST
विज्ञापन
rape
- फोटो : google
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र में महिला से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी युवक सरकारी 108 एंबुलेंस का चालक है। महिला ने थाने में सुनवाई न होने पर डीएम, आईजी, मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है।
आगरा के थाना बसई अरेला क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पत्र में लिखा है कि उसके तीन साल पहले उसके पति की मौत हो चुकी है। वह भैंस का दूध बेचकर अपना गुजारा करती है। महिला का कहना है कि उसके घर फिरोजाबाद के थाना जसराना क्षेत्र का रहने वाला युवक दूध लेने के लिए आता था।
आरोप है कि एक दिन युवक ने महिला से दूध घर पर दे जाने को कहा। पत्र में लिखा गया है कि महिला जब उसे यहां दूध देने गई तो आरोपी ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार करता रहा।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने उसे कोर्ट मैरिज का झांसा भी दिया और इसके बाद भी काफी दिन तक संबंध बनाए। महिला को जब युवक के धोखे का पता चला तो उसने यह बात अपने परिवारीजनों को बताई। इसके बाद महिला मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने गई लेकिन आरोप है कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। ऐसे में महिला ने डीएम आगरा, आईजी आगरा, मुख्यमंत्री और महिला आयोग को पत्र लिख मामले में कार्रवाई की मांग की है।