फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman murdered in fatehabad agra

महिला की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, पति और बहनोई पर लगे ये आरोप

Mon, 01 Jan 2018 09:40 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा)
क्राइम डेस्क, अमर उजाला फतेहाबाद (आगरा) Updated Mon, 01 Jan 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
woman murdered in fatehabad agra
हत्या - फोटो : अमर उजाला
आगरा में थाना फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम पूठपुरा में विवाहिता का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति और दो ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


फतेहाबाद के ग्राम माली पट्टी थाना बसई मोहम्मदपुर फिरोजाबाद निवासी चरण सिंह की पुत्री मीरा (40) की शादी करीब 20 वर्ष पहले प्रेम सिंह उर्फ सुला निवासी पूठपुरा थाना फतेहाबाद से हुई थी। मीरा के तीन बच्चे हैं। 
विज्ञापन


शनिवार भोर करीब 4:00 बजे वह शौच के लिए निकली। सुबह उसका शव खेत में नीम के पेड़ से लटका मिला । मीरा के पुत्र बंटू ने फोन पर इसकी सूचना नाना को दी।  सूचना पर आई फतेहाबाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके वालों का कहना है कि मीरा का पति प्रेम सिंह उसे परेशान करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार पंचायत भी हुई थी। फतेहाबाद पुलिस ने मीरा के पिता की तहरीर पर पति प्रेमचंद , प्रेमचंद के बहनोई विक्रम पुत्र ठेकेदार निवासी रूद्धवाई फतेहाबाद, बहनोई शोकी राम निवासी कुर्रा नगला सिंगी फिरोजाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं मायकेवालों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed