{"_id":"5a538f9c4f1c1b35198b583a","slug":"woman-killed-her-husband-with-lover-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इश्क के आड़े आ रहे पति को यूं लगवाया ठिकाने, पढ़िए बेवफा बेगमों की दास्तानें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इश्क के आड़े आ रहे पति को यूं लगवाया ठिकाने, पढ़िए बेवफा बेगमों की दास्तानें
काइम डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 09 Jan 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के शाहगंज में कार मिस्त्री और सिकंदरा में फल विक्रेता की हत्या प्रेम संबंधों में हुई थी। पुलिस ने दोनों हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसमें मृतकों की पत्नी और प्रेमी को गिरफ्तार किया गया है।
आगरा के नगला मेहराब, सराय ख्वाजा निवासी कार मिस्त्री मुबारक अली उर्फ बबलू जयपुर में काम करता था। पांच जनवरी को वह घर आ रहा था। मगर, घर नहीं पहुंचा। छह जनवरी को सराय ख्वाजा पुलिस चौकी के पास खेत में उसकी लाश मिली थी। मृतक के भाई नासिर उर्फ कालिया पठान ने मुकदमा दर्ज कराया।
इंस्पेक्टर थाना शाहगंज ने बताया कि मुबारक का निकाह वर्ष 2000 में शबाना से हुआ था। उनके चार बच्चे हैं। मुबारक की पत्नी शबाना के प्रेम संबंध छह महीने पहले पड़ोसी युवक सद्दाम से हो गए थे। मुबारक जब भी घर आता था तो उसका शबाना से झगड़ा होता था।

शराब पिलाने के लिए ले गया
वह उसके साथ मारपीट करता था। इस बारे में शबाना ने सद्दाम को भी बताया। इस पर उसने मुबारक की हत्या का प्लान बनाया। पहले वह जयपुर में मुबारक की हत्या करना चाहता था। इसके लिए चार जनवरी को जयपुर गया। दूसरे दिन मुबारक अली से भी मुलाकात की। मगर, हत्या में सफल नहीं हो सका।
इस पर उसी दिन वापस लौट आया। तब मुबारक भी घर आ रहा था। उसने फोन पर मुबारक से बात की। घर पहुंचने से पहले सद्दाम ने मुबारक को रोक लिया। उसे बहाने से खेत में शराब पिलाने के लिए ले गया।
यहां उसकी शराब पिलाने के बाद सरिया से प्रहार करके हत्या कर दी। इसके बाद सरिया, मुबारक का मोबाइल और अपना मोबाइल करबला के पास नाले में फेंक दिया। पुलिस ने मोबाइल और आलाकत्ल को बरामद कर लिया। पुलिस ने सद्दाम और मृतक की पत्नी शबाना को गिरफ्तार कर लिया।

फल विकेता की हत्या
वहीं आगरा के शास्त्रीपुरम स्थित जेसीबी चौराहे पर एक जनवरी को एक युवक की लाश मिली थी। दो दिन बाद मृतक की पहचान शाहिद पुत्र अब्दुल गफ्फार निवासी नवीशाह की दरगाह, बोदला, जगदीशपुरा के रूप में हुई। इस मामले में मृतक के भाई अंसार निवासी कश्मीरी गेट, गली नं0-19 थाना रामगढ़, फिरोजाबाद ने हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
पुलिस ने हत्या के मामले में राजू उर्फ राजकुमार निवासी बलवंत नगर, केके नगर, थाना सिकंदरा और मृतक की पत्नी तरन्नुम को गिरफ्तार किया गया। सीओ हरीपर्वत एएसपी रवीना त्यागी ने बताया कि शाहिद की शादी 12 साल पहले तरन्नुम से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं। तरन्नुम के प्रेम संबंध राजू से थे। राजू शाहिद के घर के सामने एक फर्म में गाड़ी चलाता था।

पत्नी का हाथ पकड़ते हुए देख लिया
छह महीने पहले राजू की दोस्ती शाहिद से हो गई। इस दौरान शाहिद की पत्नी से उसके प्रेम संबंध हो गए। एक दिन शाहिद ने उसे पत्नी का हाथ पकड़ते हुए देख लिया था। शाहिद का पत्नी से झगड़ा भी होता था। एसओ सिकंदरा ने बताया कि तरन्नुम पति को रास्ते से हटाना चाहती थी। इसलिए राजू से कई बार कह चुकी थी।
एक जनवरी को राजू ने शाहिद को फोन करके सिकंदरा चौराहे पर बुलाया। दोनों ने शराब पी। इसके बाद शास्त्रीपुरम चले गए। यहां शाहिद पत्नी का हाथ पकड़ने की बात पर राजू से झगड़ा करने लगा।
सी दौरान राजू ने उसकी साफी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद लाश को फेंककर चला गया। तरन्नुम को उसका मोबाइल दिया। शाहिद की हत्या की जानकारी भी दी।