फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman in agra tried to fire herself in collectrate

एसएसपी आफिस के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Fri, 25 Aug 2017 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Fri, 25 Aug 2017 02:44 PM IST
विज्ञापन
woman in agra tried to fire herself in collectrate
अात्मदाह का प्रयास - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कलक्ट्रेट स्थित एसएसपी आ‌फिस के सामने महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला का कहना है कि पुलिस उसके पति को झूठे आरोप में पकड़ कर ले गई और उसे जेल भेज दिया है। थाने में उसकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। 
विज्ञापन


बताया गया है कि आगरा के थाना अछनेरा की रहने बाली रूबी शुक्रवार को सुबह कलक्ट्रेट पहुंची। उसके साथ उसकी बच्ची भी थी। महिला अपने साथ पहले से ही केरोसिन की केन लेकर आई थी। इस दौरान उसने एसएसपी से मिलने की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद जब उसकी एसएसपी से मुलाकात नहीं हो सकी तो उसने एसएसपी ऑफिस के बाहर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और रूबी के बीच केरोसिन की केन को छुड़ाने के लिए काफी देर तक जद्दोजहद हुई। कुछ देर बार महिला सिपाही और पुलिस ने रूबी के हाथ से केन छीन ली और पूछताछ के लिए पुलिस ऑफिस में ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को भेज दिया जेल

थाना अछनेरा की रहने बाली है रूबी का कहना है कि बीते तीन दिन पहले उसके पति को छेड़छाड़ के झूठे आरोप में पुलिस ने जेल भेज दिया है। रूबी का कहना है कि उसने थाने में कई चक्कर लगाए लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में वो शिकायत करने एसएसपी कार्यालय पहुंची। यहां भी जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो ये कदम उठा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed