फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   woman gangraped by brother and husband of her friend in etah

धोखे से बुलाकर लाया सहेली का भाई, हवस मिटाकर जीजा-साले ने दिल्ली में छोड़ा

Fri, 21 Jul 2017 03:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला एटा
ब्यूरो/अमर उजाला एटा Updated Fri, 21 Jul 2017 03:01 PM IST
विज्ञापन
woman gangraped by brother and husband of her friend in etah
सहेली के बीमार होने की बात कहकर आगरा ले जाई गई एटा की महिला के साथ सहेली के भाई और पति ने बारी-बारी से दुराचार किया। इसके बाद आरोपी महिला से दो हजार रुपये और आभूषण भी लूटकर ले गए। वारदात के बाद आरोपी महिला को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एटा की ठंडी सड़क निवासी महिला विगत पहली अप्रैल को घर से बाजार सामान खरीदने जा रही थी। रास्ते में उसकी सहेली का भाई अंकुर निवासी चंदन नगर मिला और उसने सहेली की तबियत खराब होने की बात कही। इसके बाद वह उसे आगरा चलने के लिए कार में बैठा लिया। 
विज्ञापन


रास्ते में अंकुर ने अपने बहनोई योगेश को भी कार में बैठा लिया। आरोप है कि आगरा में एक होटल में अंकुर और उसके बहनोई ने उसके साथ दुराचार किया और दस दिन तक बेहोश रखा। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों महिला को दिल्ली के मेट्रो रेलवे स्टेशन पर छोड़ गए और उसके पास से दो हजार रुपये, सोने,चांदी के जेवरात लूट ले गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला किसी प्रकार एटा पहुंची और कोतवाली नगर में शिकायत की लेकिन पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज नहीं की। इस पर महिला ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed