{"_id":"5fd797788ebc3e40a307a27c","slug":"woman-found-dead-on-roadside-in-agra","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: 60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: 60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, नहीं हो पाई शिनाख्त
Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 15 Dec 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में सोमवार सुबह 60 वर्षीय महिला की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंक दिया गया। महिला के सिर में गहरी चोट के निशान थे। हत्या सिर पर प्रहार कर की गई थी। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटों के निशान थे। पुलिस ने फोटो की मदद से आसपास के गांव में शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया है।
विज्ञापन
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि गांव बाबरपुर में सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। महिला के सिर से खून निकल रहा था। उसके सिर में पीछे की तरफ चोट का निशान था। इससे आशंका है कि उसके सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। इसके बाद शव को यहां लाकर फेंका गया है।
विज्ञापन
60 वर्ष उम्र, गुलाबी सूट पहने थी
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार के मुताबिक, महिला की उम्र तकरीबन 60 वर्ष है। वह गुलाबी रंग का सलवार सूट पहने है। महिला की शिनाख्त के लिए पुलिस आसपास के गांव में गई। मगर, कोई पहचान नहीं सका है।
विज्ञापन
मृतक महिला के शव का फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है, जिससे पहचान हो सके। पुलिस टीम को भी लगाया गया है। उधर, लोगों ने बताया कि बाबरपुर में पहले भी शव मिल चुके हैं। यह शहर का बाहरी इलाका है। हत्या के बाद यहां शव फेंके जाते हैं।