फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   wife filed FIR against Husband for objectionable photo video posted on Facebook

फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर पति ने की हद पार, पत्नी ने दर्ज कराया मुकदमा

Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 03 Oct 2020 12:15 AM IST
सार

  • युवती ने पति के खिलाफ घरेलू हिंसा का वाद दायर किया था। इससे बौखलाकर पति उसको बदनाम करने लगा। 

विज्ञापन
wife filed FIR against Husband for objectionable photo video posted on Facebook
पति ने बनाई पत्नी की फर्जी आईडी

विस्तार

आगरा के मलपुरा में पति ने विवाद के बाद पत्नी को ससुरालवालों के साथ जलाकर मारने का प्रयास किया। उसे बदनाम करने के लिए फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल दिए। पीड़िता ने पति समेत सात ससुराल वालों के विरुद्ध थाना मलपुरा में दहेज उत्पीड़न, मारपीट और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन



यह भी पढ़ें- हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा
विज्ञापन


ताजगंज क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी वर्ष 2018 में मलपुरा के एक युवक के साथ हुई थी। दर्ज कराई गई रिपोर्ट में युवती ने आरोप लगाया है कि पति और ससुराल वाले ढाई लाख रुपये नगदी और जेवर की मांग कर उत्पीड़न करते थे। पांच अगस्त 2020 को उसे मिट्टी का तेल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने दर्ज कराया था घरेलू हिंसा का वाद

पीड़ित युवती ने पति के विरुद्ध घरेलू हिंसा का वाद दायर किया। इससे पति बौखला गया। उसने हद पार कर दी। पत्नी को बदनाम करने की साजिश रच डाली। पीड़ित के अनुसार उसने फेसबुक पर पत्नी के नाम से फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद फेसबुक पर पत्नी के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो डाल दिए। 

यह भी पढ़ें- काले कारोबार की 'डी कंपनी'...पूर्वांचल तक फैला है जाल, अमर उजाला पड़ताल में सामने आया सच

परिचितों को भी पत्नी के आपत्तिजनक फोटो भेजे। इसकी जानकारी जब पीड़िता को हुई तो उसके होश उड़ गए। इस मामले में पीड़िता ने पति प्रहलाद, ससुर केदार समेत सात ससुरालवालों के खिलाफ थाना मलपुरा में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed