{"_id":"6afb56bd1e569a64e30c5332","slug":"fire-breaks-out-in-a-bookstore-goods-worth-lakhs-destroyed-ambala-news-c-36-1-amb1002-172767-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किताबों की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किताबों की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
अंबाला सिटी। मानव चौक के समीप एक डेयरी के बराबर में स्थित कॉपी-किताबों की दुकान में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा करीब डेढ़ से दो लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
वहीं आग लगने की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे दुकान मालिक की तबीयत बिगड़ने से उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। दुकान मालिक मनिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह के पड़ोसी ने सवेरे दुकान से धुआं निकलता देखा और तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचित किया। सुबह करीब 7:49 बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दुकान के भीतर कागज और स्टेशनरी का सामान होने के कारण आग तेजी से फैल चुकी थी।
विज्ञापन
दमकल कर्मियों ने करीब एक से डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि मनिंदर सिंह पिछले डेढ़-दो साल से डायलिसिस पर चल रहे हैं। जैसे ही उन्हें दुकान में आग लगने की खबर मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे। लाखों का नुकसान देखकर उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया और तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए सिटी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।