{"_id":"6afb57c7d057cf66c00952f2","slug":"1274-grams-of-chitta-synthetic-drug-recovered-from-two-individuals-in-a-taxi-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-171982-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: टैक्सी सवार दो लोगों से 12.74 ग्राम चिट्टा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: टैक्सी सवार दो लोगों से 12.74 ग्राम चिट्टा बरामद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर ढलियार (पट्टा) के पास पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम (एसडीटी) टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर टैक्सी में सवार दो लोगों के कब्जे से 12.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इनमें एक आरोपी नाबालिग है।
जानकारी के अनुसार एसडीटी टीम फोरलेन पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पंजाब नंबर की टैक्सी वहां पहुंची। पुलिस ने शक के आधार पर टैक्सी को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान टैक्सी में सवार शनि इंद्र सिंह (40) निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेस-1 बिलासपुर और एक नाबालिग के कब्जे से 12.74 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सदर थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने बताया कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।