{"_id":"5f76aa538ebc3e9b81348d97","slug":"wife-filed-fir-against-homosexual-husband-for-cheating-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हनीमून पर डॉक्टर पति का खुला 'राज', पत्नी ने बुला ली पुलिस, अब थाने में दर्ज कराया मुकदमा
Sat, 03 Oct 2020 12:16 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 03 Oct 2020 12:16 AM IST
सार
- समलैंगिक युवक ने धोखे से कर ली युवती से शादी, मुकदमा
- दस लाख रुपये दहेज मांगने का भी आरोप, महिला थाना पुलिस कर रही विवेचना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के महिला थाना में एक युवती ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि होटल में हनीमून पर पति ने खुद को समलैंगिक बताया और कहा कि वह गंभीर बीमारी से ग्रसित है। इतना ही नहीं उसने युवती की जान लेने की कोशिश की। ससुरालियों ने दहेज के लिए उसका उत्पीड़न किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि उसकी शादी मई 2019 को अलीगढ़ रोड, हाथरस निवासी युवक से हुई थी। युवक चिकित्सक है। युवती के अनुसार शादी में 30 लाख रुपये खर्च किए थे। इससे भी ससुराली खुश नहीं थे। शादी के बाद इसको लेकर ताने मारते थे। दो दिन बाद पति कुल्लू मनाली हनीमून पर ले गया। यहां एक रिसॉर्ट में ठहराया।
विज्ञापन
युवती ने लगाए ये आरोप
युवती का आरोप है कि पति ने होटल में उसके साथ मारपीट की। घूमने के दौरान पहाड़ से गिराने की कोशिश की। वह बच गई। होटल में आने पर भी धमकियां दीं। इस दौरान पति ने बताया कि वह समलैंगिक है। इसका विरोध करने पर मारपीट की। मोबाइल तोड़ दिया। गला दबाने की कोशिश की। होटल कर्मचारियों ने उसको बचाया। सूचना पर मनाली पुलिस आ गई।
विज्ञापन
पुलिस ने पति से भी बात की। उस वक्त मामला शांत हो गया। इसके बाद दोनों हनीमून से वापस आ गए। ससुराल आने के बाद युवती मायके चली गई। अगस्त 2019 में ससुरालियों ने घर आकर दस लाख रुपये की मांग की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। मामले में परिवार परामर्श केंद्र में सुनवाई हुई। मगर, समझौता नहीं हुआ।
पीड़ित युवती ने 11 सितंबर को महिला थाना में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित युवती ने 11 सितंबर को महिला थाना में पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसमें उसने पति पर धोखाधड़ी, दहेज उत्पीड़न, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी के आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।