फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   west bengal devotee found dead in govardhan mathura

अस्पताल की दीवार में लगी ग्रिल से लटकी मिली बंगाल के श्रद्धालु की लाश, हत्या की आशंका

Wed, 23 Oct 2019 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 23 Oct 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
west bengal devotee found dead in govardhan mathura
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Flickr
गोवर्धन के राधाकुंड में मंगलवार को गौरधाम अस्पताल की दीवार में लगी ग्रिल से पश्चिम बंगाल के एक श्रद्धालु का शव लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के गले में गमछे का फंदा लगा हुआ था। मृतक के पैर जमीन से सटे हुए थे। 
विज्ञापन


लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है। श्रद्धालु अहोई अष्टमी पर स्नान के लिए आया था। मृतक की पहचान उसके आईडी कार्ड से की गई। पुलिस ने परिवार के आने तक शव मॉर्चरी में रखवा दिया है।  
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- सड़क पर पड़ा था बोरा, लोगों ने जब खोलकर देखा तो उड़ गए होश, निकला कुछ ऐसा

विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को राधाकुंड मार्ग पर गौरधाम अस्पताल की दीवार पर लगी ग्रिल से शव लटकने की सूचना पर पहुंची गोवर्धन पुलिस ने शव उतरवाया। मृतक के गले में लटके आई कार्ड के आधार पर मृतक की पहचान प्रदीप विश्वास (54) निवासी रामनगर, पुराना घाट पश्चिम बंगाल के रूप हुई। 

उसने सफेद धोती-कुर्ता पहन रखा था। स्थानीय लोगों बताया कि वो बंगाल से वैष्णव समाज के साथ ब्रज भ्रमण और अहोई अष्टमी स्नान करने को राधाकुंड आया था। चर्चा है कि श्रद्धालु की हत्या करके शव को लटकाया गया है, जबकि गोवर्धन पुलिस मामले को दबाने में जुट गई है। 

उपनिरीक्षक सतपाल नागर ने बताया कि श्रद्धालु ने आत्महत्या की है। मृतक के पास मिले दो नंबरों पर संपर्क किया गया। मृतक के बेटे से बात हो गई। परिजन पश्चिम बंगाल से मथुरा आ रहे हैं। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed