{"_id":"6b0340a529555d744c0e1348","slug":"fire-lit-to-ward-off-mosquitoes-sets-hut-ablaze-four-animals-perish-kushinagar-news-c-205-1-ksh1049-172826-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: मच्छर भगाने के लिए जलाई आग से झोपड़ी में लगी आग, चार पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: मच्छर भगाने के लिए जलाई आग से झोपड़ी में लगी आग, चार पशुओं की मौत
विज्ञापन
झोपड़ी में आग लगने से घायल दयाल चौहान।स्रोत-सोशल मीडिया
कप्तानगंज। स्थानीय थाना क्षेत्र के पिपरा माफी गांव में शनिवार रात पशुओं को मच्छरों से बचाने के लिए जलाई गई आग से झोपड़ी में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से दो भैंस और दो बकरियों की जलकर मौत हो गई। वहीं, झोपड़ी में सो रहा पशुपालक भी मामूली रूप से झुलस गया।
जानकारी के अनुसार, गांव के बाहर दयाल चौहान ने पशुओं को रखने के लिए झोपड़ी बना रखी थी। शनिवार रात मच्छरों को भगाने के लिए उन्होंने झोपड़ी के पास अलाव जलाया था। इसी से निकली चिंगारी झोपड़ी तक पहुंच गई और देखते ही देखते आग ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। झोपड़ी गांव के बाहर होने के कारण रात में किसी को घटना की जानकारी नहीं हो सकी।
आग में दयाल चौहान भी झुलस गए। परिजन उन्हें सीएचसी कप्तानगंज ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घर भेज दिया। पीड़ित ने आग से हुए नुकसान की जानकारी तहसील प्रशासन को दी है। एसओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि झोपड़ी में आग लगने से चार पशुओं की मौत हुई है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
पशुओं को मच्छरों से बचाने में बरतें सावधानी
पशुपालकों को मच्छर भगाने के लिए गौशाला या झोपड़ी के पास सूखी घास, पुआल अथवा अन्य ज्वलनशील सामग्री जलाने से बचना चाहिए। धुआं करने के लिए धातु के बर्तन में उपले और सूखी नीम की पत्तियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे भी पशुओं और झोपड़ी से सुरक्षित दूरी पर रखना जरूरी है। इसके अलावा नीम की पत्तियों या लहसुन-नीम के घोल का छिड़काव भी विकल्प हो सकता है। आग से बचाव के लिए विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए।