{"_id":"909562ebb1271ad909af7ade849e5f39","slug":"vivahita-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैंया में विवाहिता की जलकर मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सैंया में विवाहिता की जलकर मौत
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Sun, 29 Nov 2015 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैंया थाना क्षेत्र के गांव तेहरा में शनिवार को एक विवाहिता की जलकर मौत हो गई। पुलिस के आने की सूचना पर ससुरालीजन शव को घर में ही पड़ छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
ग्राम खेड़ा थाना दिमनी जिला मुरैना निवासी करूआ ने 18 माह पूर्व अपनी पुत्री शिवानी (20) की शादी ग्राम तेहरा निवासी मुनेंद्र पुत्र कल्यान सिंह के साथ की थी। ग्रामीणों के अनुसार शिवानी ने गृहक्लेश के चलते शनिवार दोपहर 11 बजे कमरे में बंद होकर खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। ससुरालीजनों ने जब कमरे से धुआं उठता देखा तो भागकर पहुंचे। जब तक दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तब तक शिवानी की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने की जानकारी होते ही ससुरालीजन शव को घर में पड़ छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष सैंया अशोक कुमार ने बताया कि विवाहिता के परिवारीजनों को सूचित कर दिया गया है। उनके आने पर ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।