फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   visfot in agra

जगदीशपुरा थाना के पास विस्फोट, दो लोगोें की मौत 

Sun, 16 Oct 2016 12:42 AM IST
जगदीशपुरा थाना के पास विस्फोट, दो लोगोें की मौत 
जगदीशपुरा थाना के पास विस्फोट, दो लोगोें की मौत  Updated Sun, 16 Oct 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
visfot in agra
जगदीशपुरा थाना के पास विस्फोट, दो लोगोें की मौत  - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
लोहामंडी-बोदला रोड पर जगदीशपुरा थाना से महज 50 मीटर की दूरी पर शनिवार दोपहर साइकिल और आटो की टक्कर के बाद जबर्दस्त विस्फोट हुआ। इसमें दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। घायलों में एक पुलिसकर्मी भी शामिल है। हादसे के बाद जगदीशपुरा इलाके में दहशत फैल गई। आसपास का बाजार बंद हो गया। पुलिस का कहना है कि साइकिल पर रखकर ले जा रही आतिशबाजी मेें आटो की टक्कर लगने से विस्फोट हुआ। मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। डीआईजी अजय मोहन शर्मा और एसपी सिटी सुशील घुले ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

घटना शनिवार दोपहर तकरीबन 1.15 बजे की है। लोहामंडी की ओर से बोदला की ओर जाते आटो की जगदीशपुरा थाने के पास प्रभु टाकीज के सामने आगे चल रही साइकिल से टक्कर हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर के बाद जबर्दस्त विस्फोट हुुआ। मौके पर चारों ओर धुआं छा गया। कुछ देर बाद धुआं हटा तो आटो में सवार छह लोग और साइकिल पर सवार व्यक्ति सड़क पर दूर पड़े थे। धमाका इतना जबर्दस्त था कि उसकी आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस छह घायलों को एसएन इमरजेंसी लेकर पहुंची। डाक्टर ने साइकिल सवार व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया, जबकि एक अन्य घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। चार अन्य को मामूली चोट आईं। घटना की जांच के लिए बीडीएस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने सैंपल लिए हैं। घायलों में खतैना निवासी आटो चालक हुसैन पुत्र अशोक खां, आटो सवार रुनकता निवासी वकील, नोबस्ता निवासी सत्यपाल, खतैना निवासी रहीश के अलावा बाइक से घर जा रहेे अशोक नगर निवासी ललित, उसकी पत्नी मीनल, दूसरी बाइक पर आवास विकास कालोनी निवासी एचसीपी सुरेश चंद्र और नवाब खां निवासी अकोला हैं। 
विज्ञापन

डीआईजी ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि साइकिल के कैरियर पर रखे बोरे में आतिशबाजी और उसे बनाने का सामान रखा हुआ था। साइकिल में पीछे से आटो की टक्कर के बाद विस्फोट हुआ। घटनास्थल पर बजरी (छोटी गिट्टी) भी पड़ी मिली। एफएसएल की जांच में भी यही बात सामने आई है। जांच रिपोर्ट मिलने पर पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विस्फोट से हिले मकान, दहल गए लोग 
आगरा। लोहामंडी-बोदला रोड पर काफी भीड़भाड़ है। बड़ी संख्या में वाहन चल रहे हैं। दोपहर के 1.15 बजे हैं। आटो और साइकिल की टक्कर के बाद जबर्दस्त विस्फोट से लोग हिल जाते हैं। विस्फोट की आवाज एक किलोमीटर तक सुनाई देती है। आवाज सुन थाने के अंदर से पुलिस कर्मी बाहर की ओर दौड़ पड़ते हैं। लगा कि कहीं कोई मकान गिर गया। दहशत ऐसी की बाजार तक बंद हो गया। दस मिनट बाद धुआं हटा तो सड़क पर खून से लथपथ और चीखते लोग रूह कांप गई। आसपास के मकानों की दीवार तक हिल गईं। 
जगदीशपुरा थाने के पास प्रभु टाकीज है। इसमें काफी भीड़भाड़ रहती है। उसके आगे ही विस्फोट हुआ। टाकीज में मौजूद लोगों में भी अफरातफरी मच गई। सबसे पहले मौके पर आए सिविल डिफेंस के कार्यकर्ता राजेश ने बताया कि साइकिल पर सवार व्यक्ति 20 फीट दूर पड़ा था। उसके कपड़े जल गए। साइकिल का पिछला पहिया, सीट और कैरियर के परखच्चे उड़ गए। विस्फोट से आटो पलट गया। उसमें सवार लोग भी सड़क पर इधर-उधर पड़े हुए थे। धमाका इतना तेज था कि 10 फीट ऊंची दीवार पर खून गिरा। सड़क पर चारों ओर खून ही खून बिखर गया। उनका कहना था कि धमाके की आवाज एक किलोमीटर दूर तक सुनी गई। आसपास के मकान तक हिल गए, जिसने सुना वह मौके की ओर दौड़ पड़ा। जगदीशपुरा की कुशुमलता और रहीशा बेगम का भी कहना था कि वह घर में बैठी हुईं थीं। तभी विस्फोट की आवाज आई। इससे वह डर गईं। बाद में उन्हें किसी ने घटना के बारे में बताया। तब वह मौके पर आईं। 

...तो और लोगों की जान जाती 
आटो में सीएनजी सिलेंडर लगा था। विस्फोट के बाद आटो में सवाल लोग घायल हो गए। आटो पलटने के बाद आग की लपटों से घिर गया। गनीमत रही कि उसमें लगे सीएनजी सिलेंडर में आग नहीं लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का यही कहना था कि अगर, सिलेंडर फट जाता तो हादसा भयावह होता। कई और लोगों की जान जा सकती थी। 


बोदला रोड पर लग गया जाम 
घटना के बाद लोहामंडी-बोदला रोड पर जाम लग गया। पुलिस ने भी वाहनों को डायवर्ट करके निकालना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस ने मौके से भीड़ को हटाया। एक घंटे बाद रास्ता पूरी तरह से सुचारु हो सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed