{"_id":"479d09aae9d8ae57ef60cc26eb34215b","slug":"vihip-leader-murder-in-agra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप नेता की हत्या के बाद उपद्रव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विहिप नेता की हत्या के बाद उपद्रव
अागरा ब्यूूराे
Updated Fri, 26 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सबसे संवेदनशील इलाके मंटोला में विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद जमकर उपद्रव हुआ। हिंदूवादी संगठनों के गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एमजी रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करने पर हालात और बिगड़ गए। भीड़ ने एक थानेदार को जमकर पीटा। सीओ की जीप समेत 10 वाहनों में तोड़फोड़ की। उपद्रव की खबर पर केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. रामशंकर कठेरिया रेल बजट के बावजूद सदन छोड़कर आगरा आ गए और विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। आरोप है कि पुलिस से गोकशी की शिकायत पर ही विहिप नेता की हत्या की गई।
आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर तीन निवासी अरुण माहौर विश्व हिंदू परिषद के महानगर उपाध्यक्ष थे। गुरुवार सुबह तकरीबन 10:45 बजे वे नाला मोहल्ला के शिव मंदिर से पूजा कर मीरा हुसैनी क्षेत्र स्थित अपनी दुकान गणेशीलाल फर्नीचर जा रहे थे। मीरा हुसैनी चौराहा के पास पांच युवकों ने घेर कर उन पर गोली चला दी। उन्हें एसएन मेडिकल कलेज की इमरजेंसी ले जाया गया, तब तक मौत हो चुकी थी। इसकी जानकारी विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को हुई तो वे भी पहुंच गए। उन्होंने एमजी रोड पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच वहां से गुजर रहे दूसरे समुदाय के दो युवकों को पीट दिया गया। वहां मौजूद पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया। इसके बाद माहौल और बिगड़ गया। गुस्साए लोगों ने एत्माद्दौला थाना प्रभारी को बुरी तरह पीटा। सीओ की जीप समेत 10 वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। शाम तकरीबन पांच बजे एसएन में फिर तोड़फोड़ और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद धाकरान चौराहा पर भाजपा नेताओं ने जाम लगाकर हंगामा किया। बाजार बंद करा दिए गए। डीआईजी अजय मोहन शर्मा, डीएम पंकज कुमार, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह वहां डेरा डाले रहे। रेंज के पांचों जनपदों की पुलिस के अलावा पीएसी भी लगाई गई है। विहिप नेताओं ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी तक आंदोलन का एलान किया है। उनका कहना है कि दादरी के अखलाक की हत्या पर उसके परिवार को 75 लाख मुआवजा, नौकरी और फ्लैट दिए गए, वैसे ही अरुण के परिवारीजनों की मदद की जाए।
पांच के खिलाफ नामजद केस
थाना नाई की मंडी में अरुण के भाई विनोद कुमार ने राजा, शाहरुख, इम्तियाज, दिलशान और आबिद के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। इनमें शाहरुख को मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। सीओ कोतवाली मनीषा सिंह ने बताया कि शाहरुख के परिवारीजन पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं।
विज्ञापन
चार साल पहले जला दी थी दुकान
अरुण के पिता राजेश माहौर ने बताया कि गोकशी का विरोध करने पर चार साल पहले अरुण की दुकान में आग लगा दी गई थी। इसके बाद उन्होेंने मंटोला स्थित पैतृक घर छोड़ दिया और आवास विकास के सेक्टर तीन में रहने लगे थे। गोकशों ने कई बार धमकी दी थी।