{"_id":"59f4653a4f1c1bc8678b8048","slug":"video-viral-in-agra-bjp-leader-beating-his-wife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को पीटते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बेटा भी गायब ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी को पीटते भाजपा नेता का वीडियो वायरल, बेटा भी गायब
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Sat, 28 Oct 2017 04:38 PM IST
विज्ञापन
fight
आगरा में थाना न्यू आगरा के लायर्स कालोनी स्थित शिवालिक रेजीडेंसी में पत्नी के साथ मारपीट के मामले में भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पिटाई करते भाजपा नेता का वीडियो वायरल हो गया है। पुलिस न तो आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है और न ही बच्चे को बरामद कर सकी है।
बता दें कि आगरा के नाई की मंडी क्षेत्र निवासी नूपुर शर्मा ने तीन साल पहले भाजपा नेता विनय शर्मा से प्रेम विवाह किया था, उनका दो साल का बेटा है। छह महीने से दोनों में विवाद चल रहा है। वह मायके में रह रही थी।
बुधवार को नूपुर बेटे के साथ ससुराल चली गई थी। गुरुवार को पति 4-5 लोगों के साथ आया। नूपुर को बाल पकड़कर घसीटा। इतना ही नहीं बेटे पार्थ को छीनकर ले गया। इस मामले में बलवा, मारपीट और गालीगलौज का मुकदमा दर्ज किया गया है।

Trending Videos
पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार
हालांकि आरोपी गिरफ्तार नहीं हो सका है। इंस्पेक्टर का कहना है कि उसकी तलाश की जा रही है। उधर, अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में घटना कैद हो गई है। इसमें भाजपा नेता पत्नी को पीटते हुए साफ नजर आ रहा है। महिला जान बचाकर भाग रही है। एक व्यक्ति बच्चे को ले जा रहा है।
पीड़िता अपने बेटे की तलाश में भटक रही है। इसके बाद भी पुलिस ने बच्चे की तलाश नहीं की है। महिला का कहना है कि पति बेटे का अपहरण करके ले गया है। उसके साथ कोई भी गलत घटना कर सकता है।
पीड़िता अपने बेटे की तलाश में भटक रही है। इसके बाद भी पुलिस ने बच्चे की तलाश नहीं की है। महिला का कहना है कि पति बेटे का अपहरण करके ले गया है। उसके साथ कोई भी गलत घटना कर सकता है।