फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   vhp ka hangama

सदर में विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत

Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
सदर में विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत
सदर में विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत Updated Wed, 14 Dec 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
vhp ka hangama
सदर में विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सदर में मंगलवार को विहिप कार्यकर्ताओं की पुलिस से भिड़ंत हो गई। ये लोग जुलूस निकाल रहे थे। पुलिस ने रोका तो भिड़ गए। हाथापाई तक  कीनौबत आ गई। लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग के बजाए संयम से काम लिया। इसकेबाद इन लोगों ने थाना सदर में हंगामा प्रदर्शन किया और धरना देकर बैठ गए। इनका कहना था कि सोमवार को विहिप कार्यकर्ता अभिषेक वाल्मीकि पर हमला करने के आरोपी गिरफ्तार किए जाएं। इसके लिए एसीएम को ज्ञापन भी दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभिषेक वाल्मीकि  शहीद नगर में खड़ा था। वहां बारावफात के जुलूस से लौट रहे युवकों ने उस पर हमला कर दिया। विहिप कार्यकर्ता इसकी शिकायत लेकर शहीद नगर पुलिस चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उन पर लाठियां बरसाईं। इसके विरोध में विहिप ने थाना घेराव का एलान किया था। इसके चलते सदर में जुलूस निकाला जा रहा था।
विज्ञापन

पुलिस ने जुलूस को रोकने की कोशिश की तो वे भिड़ गए। नोकझोंक और धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद थाना पर धरना प्रदर्शन किया गया। इन लोगों ने एक पुलिस अफसर पर पक्षपात का आरोप लगाया। उनका कहना था कि वह अपने समुदाय के लोगों का पक्ष ले रहा था। इसके चलते पुलिस हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घंटे धरना प्रदर्शन केबाद एसीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मांग रखी गई कि रविवार को भाजपा की सभा से लौटते कार्यकर्ताओं की जो गाड़ियां थाना रकाबगंज में जब्त कर ली गई हैं, उनकी चाभी सौंपी जाए। पुलिस ने जल्द ही चाभी देने का आश्वासन दिया। इस पर प्रदर्शनकारी लौट गए।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम भदौरिया, पूर्व मेयर अंजुला माहौर, विहिप के प्रांतीय अध्यक्ष सुनील पाराशर, महानगर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, मंत्री राजीव शर्मा, मदन वर्मा, राजेंद्र गर्ग, रवि दुबे मौजूद रहे। बजरंग दल से महानगर संयोजक बंटी ठाकुर, गौरव रजावत, तेजपाल यादव, अनूप वर्मा, दिग्विजय नाथ तिवारी मौजूद रहे।
थाना में दिए भड़काऊ भाषण
आगरा। धरना प्रदर्शन के दौरान थाना सदर में भड़काऊ भाषण दिए गए। इस दौरान कई थानों की पुलिस मौजूद रही। अधिकारी भी पहुंच गए। आस पास भी पुलिस तैनात कर दी गई थी।

शमसाबाद में बजरंग दल कार्यकर्ताओं का जाम
शमसाबाद/फतेहाबाद। शमसाबाद से अगवा एक युवती की बरामदगी और विहिप नेता की रिहाई की मांग को लेकर मंगलवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता ने कस्बे के गांधी चौराहे पर जाम लगाया। बाद में युवती के परिवार की महिलाएं और कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गये। लगभग एक घंटे जाम के दौरान वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी पुलिस और पीएसी के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। 
क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह बाद में लोगों को थाने पर ले गए। वहां बातचीत के बाद युवती को जल्द से जल्द बरामद करने का आश्वासन दिया गया। दरअसल दस दिन पहले युवती को दूसरे समुदाय का युवक अगवा कर ले गया। उसकी बरामदगी को लेकर प्रशासन से मांग की थी। लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। इसी मामले को लेकर विहिप नेता अशोक लवानिया ने बारावफात के जुलूस को रोकने की बात कही तो सोमवार को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी मामले को लेकर मंगलवार को युवती के परिवारीजन और बजरंग दल कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने बताया कि जाम लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चिह्नित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

वहीं, फतेहाबाद में भाजपाइयों ने बैठक कर विहिप नेता की गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त किया। भाजपा नेता सुशील शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस अपनी नाकामी को छुपा रही है और निर्दोषों को जेल भेज रही है। बैठक में बालेश गुप्ता, यदुवंश वर्मा, राजेश आर्य, हरीश जादौन, शिवजी, रामप्रकश, महावीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed