{"_id":"a50124d306f79a7a96148618cc0d4f07","slug":"vendor-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की हत्या प्राइवेट पार्ट काटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी विक्रेता की हत्या प्राइवेट पार्ट काटा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Fri, 24 Jul 2015 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताजगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह बसई मंडी गया सब्जी विक्रेता शैलू लापता हो गया। गुरुवार सुबह लहूलुहान हालत में बिल्लोचपुरा कब्रिस्तान में मिला। उसके सिर, चेहरे, गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया गया था। प्राइवेट पार्ट को भी काटा गया। उसकी एसएन इमरजेंसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवारीजनों ने तीन लोगों पर हत्या का शक जताया है। रकाबगंज स्थित रावली निवासी शैलू (30) पुत्र स्व. रामचंद बसई मंडी में सब्जी की ठेल लगाता था। परिवारीजनों ने बताया, बुधवार तड़के तकरीबन 4:30 बजे शैलू घर से मंडी के लिए निकला था। इसके बाद लौटकर नहीं आया। गुरुवार तड़के तकरीबन पांच बजे वह बिल्लोचपुरा कब्रिस्तान के पास घायलावस्था में मिला। पुलिस ने उसे एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिवार के लोग भी पहुुंच गए। 11 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज करके जांच की जा रही है। कब्रिस्तान के आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि शैलू को सुबह ही ऑटो सवार फेंककर चले गए थे। उन्हें पकड़ने के लिए लोग भी पीछे दौड़े थे, लेकिन वे भाग निकले।
परिवार को चलाने वाला भी नहीं रहा
रामचंद के तीन बेटे महेंद्र, शैलू और संजय थे। महेंद्र और संजय की बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि शैलू की हत्या कर दी गई। तीन बहनें हैं। शैलू ही परिवार चलाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है। बूढ़ी मां शांति देवी सदमे में हैं।
विज्ञापन
परिवार को चलाने वाला भी नहीं रहा
रामचंद के तीन बेटे महेंद्र, शैलू और संजय थे। महेंद्र और संजय की बीमारी के चलते मौत हो गई, जबकि शैलू की हत्या कर दी गई। तीन बहनें हैं। शैलू ही परिवार चलाता था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम है। बूढ़ी मां शांति देवी सदमे में हैं।
विज्ञापन