फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   unnatural sex with samajwadi party leader in agra

भाजपाइयों ने सपा नेता को नंगा कर पीटा, पांच युवकों ने 16 बार किया कुकर्म

Thu, 03 Aug 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Thu, 03 Aug 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
unnatural sex with samajwadi party leader in agra
यौनाचार - फोटो : Demo Pic
आगरा में बोदला क्षेत्र से एक सपा नेता को कार सवार दो भाजपा कार्यकर्ता सहित पांच युवक उठा ले गए। रोहता के पास ले जाकर सपा नेता को नग्न कर लाठी-डंडों से पीटा। कुकर्म भी किया। मोबाइल से वीडियो क्लीपिंग बना ली। 
विज्ञापन


वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने का दबाव बनाया। गुरुवार सुबह एक्सीडेंट करने का आरोप लगाते थाने भी ले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन


बताया गया है कि दूसरे समुदाय का पीड़ित युवक सपा छात्र सभा की प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य रह चुका है। वह फुव्वारा में एक चांदी पायल की दुकान पर काम करता है। बुधवार रात तकरीबन 9:30 बजे एक्टिवा से घर आ रहा था। आरोप है कि घर के पास एक वैगन-आर कार सवार पांच लोग आए। इनमें से दो युवक भाजपा के कार्यकर्ता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक युवक राजस्थान पुलिस में सिपाही था। उन्होंने उसे जबरन कार में डाल लिया। रोहता नहर पर ले जाकर कार से उतार दिया। यहां पर नग्न करने के बाद बेल्ट और लाठी-डंडों से पीटा। ग्रामीणों के जुटने पर बताया कि चोरी करते पकड़ा है। थाने लेकर जा रहे हैं। इस पर ग्रामीण चले गए। इसके बाद मलपुरा के इटौरा में ले जाकर एक घर में बंधक बना लिया। 

16 बार किया कुकर्म

unnatural sex with samajwadi party leader in agra
Homosexuality - फोटो : demo
युवक का आरोप है कि बंधक बनाने के बाद यहां उसकी पिटाई की और 16 बार अप्राकृतिक कृत्य किया। मोबाइल से 15 से 16 वीडियो क्लीपिंग भी बना लीं। क्लीपिंग वायरल करने की धमकी देकर उस पर चुप रहने का दबाव बनाया। साथ ही कहा कि वह खुद को चोर बताए। अगर, बात नहीं मानेगा तो जान से मार देंगे। 

गुरुवार सुबह आठ बजे एक युवक उसे थाना जगदीशपुरा लेकर आया। उस पर एक्सीडेंट का आरोप लगाया। सपा नेता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया। सीओ लोहामंडी का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

50 हजार रुपये के लेनदेन का भी विवाद

पुलिस का कहना है कि सपा नेता और आरोपी पक्ष के बीच लेनदेन का विवाद चल रहा है। पीड़ित ने बताया है कि उसने एक युवक से दो साल पहले 50 हजार रुपये उधार लिए थे। रकम वापस करने के बावजूद युवक 50 हजार रुपये मांग रहा है। इसके लिए कई बार धमकी दे चुका है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। 

ब्लैकमेल करके लिए थे 50 हजार रुपये

सपा नेता ने बताया कि दो साल पहले वह एक परिचित युवती से मिलने गया था। इस दौरान एक युवक ने उसकी मोबाइल से वीडियो बना ली। इसके बाद बदनाम करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। 50 हजार रुपये भी ऐंठ लिए। अब फिर से रुपये देने का दबाव बना रहा था।

उधर, परिवारीजन सपा नेता की तलाश में जुटे थे। इसकी जानकारी पर युवकों ने उस पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।  इसके बाद घर फोन कराकर कहलवाया कि वह संजय प्लेस में है। सुबह तक आने की बात भी कही। मगर, घरवालों को शक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed