{"_id":"5822280b4f1c1b8553b392e9","slug":"university-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा
Updated Wed, 09 Nov 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी कार्यकर्ताओं को बेरहमी से पीटा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रसंघ चुनाव स्थगित होने की घोषणा के बाद एनएसयूआई के छात्र नेता तो पानी की टंकी से उतर आए पर चुनाव की मांग करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता चढ़ने लगे। पुलिस ने पहले तो समझाया फिर एकाएक लाठीचार्ज कर दिया। कार्यकर्ताओं को दौड़ाकर पीटा। छात्र नेताओं को गिराकर डंडे और लातों से प्रहार किए।
एबीवीपी के महामंत्री पद के प्रत्याशी मोहित सोलंकी के सिर और पैर में गंभीर चोर्टें आइं। अध्यक्ष पद की प्रत्याशी रश्मि के भी हाथ और पैर में चोट आईं। मोहित को हरीपर्वत थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ देर में एबीवीपी कार्यकर्ता खंदारी कैंपस के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर जमा हो गए। उनके प्रदेश संगठन मंत्री दीपक ऋषि भी पहुंच गए। वहां देर तक प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने पैदल ही हरीपर्वत थाने का रुख किया। थाने में मोहित की हालत देख कार्यकर्ता और भड़क गए। हरीपर्वत चौराहे पर जाम लगा दिया। बाद में विधायक योगेंद्र उपाध्याय और सीओ छत्ता थाने में कुछ अंतराल में पहुंचे। इनके सामने कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हरीपर्वत के इंस्पेक्टर राजा सिंह और एबीवीपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता मोहित सोलंकी को साथ ले जाकर मेडिकल कराया।
विज्ञापन
चुनौती कम होने से खुश थे एबीवीपी कार्यकर्ता
आगरा। एबीवीपी कार्यकर्ता चुनाव किसी भी सूरत में स्थगित नहीं होने देना चाह रहे थे। एनएसयूआई का पूरा पैनल और समाजवादी छात्रसभा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी नवदीप के हटने से एबीवीपी कार्यकर्ताओं में खुशी थी। चुनाव स्थगित होने की सूचना पर कुछ कार्यकर्ताओं ने इंस्टीट्यूट ऑफ लाइफ साइंस में तोड़फोड़ भी की।
कैंडल मार्च निकाला, कैंपस में जबरन घुसे
आगरा। एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के विरोध में रात नौ बजे कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यकर्ता खंदारी कैंपस में घुसने लगे तो गार्डों ने गेट बंद कर दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने फिर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। जबरन गेट खुलवाया। गेट पर रखीं कुर्सियां तोड़ दीं। कैंडल मार्च निकालने वालों में महानगर संगठन मंत्री राहुल सारस्वत, सौरभ पाराशर, शशांक चौधरी, अमित दिवाकर, देवांश भट्ट, दीपक बघेल, ललित शर्मा आदि शामिल रहे।
-----------------------
विश्वविद्यालय टाइम लाइन
टाइम लाइन
सुबह 10:00 बजे- एनएसयूआई कार्यकर्ता खंदारी कैंपस के मुख्य द्वार पर पहुंचे।
सुबह 10:30 बजे- चीफ प्रॉक्टर और पुलिस से झड़प के बाद कैंपस में प्रवेश किया।
सुबह 10:50 बजे- चार छात्र पानी की टंकी पर चढ़े।
दोपहर 12:15 बजे- सीओ छत्ता बीएस त्यागी मौके पर पहुंचे।
दोपहर 12:30 बजे- एसीएम प्रथम पहुंचे।
दोपहर 12:45 बजे- सपा नेत्री शबाना खंडेलवाल पहुंची।
दोपहर 12:50 बजे - शबाना खंडेलवाल ने पानी की टंकी पर चढ़ने की कोशिश की।
दोपहर 01:10 बजे- हाइड्रोलिक लिफ्ट पहुंचीं।
दोपहर 01:45 बजे - चुनाव समिति की बैठक शुरू हुई।
शाम 04:10 बजे- चुनाव स्थगित करने की घोषणा की गई।
शाम 04:20 बजे- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने टंकी पर चढ़ने की कोशिश की, लाठीचार्ज शुरू हुआ
शाम 4:35 बजे - एबीवीपी कार्यकर्ता खंदारी कैंपस के बाहर प्रदर्शन शुरू किया।
शाम 05:00 बजे- एबीवीपी कार्यकर्ता हरीपर्वत थाने पहुंचे, एमजी रोड जाम किया।
शाम 05:10 बजे- विधायक योगेंद्र उपाध्याय थाने में पहुंचे, थाने में भी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।