फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   univercity4

प्रवेश से लेकर परीक्षा तक में प्रबंधक का दखल

Wed, 18 Jan 2017 12:10 AM IST
प्रवेश से लेकर परीक्षा तक में प्रबंधक का दखल
प्रवेश से लेकर परीक्षा तक में प्रबंधक का दखल Updated Wed, 18 Jan 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
univercity4
काली सूची में शामिल 17 कालेज भी बने सेंटर - फोटो : अमर उजाला
 डा. बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में मानक के अनुरूप शिक्षक नहीं है। पढ़ाई चौपट है। निजी कालेज के प्राचार्यों ने मंगलवार को खंदारी कैंपस स्थित जेपी सभागार में कुलपति से हुए संवाद में यही बातें बताईं। 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिक्षकों को वेतन बेहद कम दिया जाता है। एक प्राचार्य-शिक्षक के शैक्षणिक रिकार्ड कई कालेजों में लगे हैं। प्रवेश से लेकर परीक्षा तक में प्रबंधक का दखल रहता है। नकल समेत अन्य अनैतिक कार्यों का दबाव बनाया जाता है। विश्वविद्यालय से पत्राचार प्राचार्य के नाम से होता है, लेकिन जवाब प्रबंधक जारी करते हैं। इसमें तमाम गलत जानकारियां दी जाती हैं। कुलपति ने इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए कार्य योजना बनाने की बात कही। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि कैसी भी धांधली और अव्यवस्था की शिकायत ऑनलाइन या फिर गोपनीय पत्र के जरिये कर सकते हैं। 
विज्ञापन


ये दिए सुझाव
- जुलाई में ही प्रवेश सीटों का विवरण मंगाया जाए, जिससे परीक्षा तक प्रवेश लेना बंद हो
- नियमानुसार शिक्षकों को वेतन मिले और यह सीधे खातों में आए
- छात्रों की 75 फीसदी उपस्थिति पर ही परीक्षा देने दी जाए।

निजी कालेज संचालकों का हंगामा, नोकझोंक
आगरा। निजी कालेज संचालकों ने जेपी सभागार के बाहर जमकर हंगामा किया। कुलपति से उनकी तीखी नोकझोंक हुई। मौके पर आई पुलिस ने कालेज संचालकों को मीटिंग से बाहर निकाला। तब संचालक बाहर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। सेल्फ फाइनेंस कालेज एसोसिएशन ने कुलपति पर गंभीर आरोप भी लगाए। अध्यक्ष बृजेश चौधरी ने कहा कि विश्वविद्यालय पर करीब 900 निजी कालेजों के फीस के तौर पर 500 करोड़ रुपये बकाया हैं। हाईकोर्ट से केस जीतने के बाद इस संदर्भ में कुलपति से मिलने गए थे। विश्वविद्यालय के पीआरओ डा. गिरिजाशंकर शर्मा का कहना है कि कुलपति ने संवाद में सिर्फ प्राचार्यों को बुलाया था, प्रबंधकों को नहीं। इनको अन्य दिन के लिए समय दिया गया था। उन्होंने जबरन प्रवेश कर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed