{"_id":"595521204f1c1bea318b47be","slug":"unidentified-caller-in-agra-trying-to-break-marriage-of-doctor","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चौथी बार सरकारी डाक्टर की शादी तुड़वाने पर तुला ये कॉलर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौथी बार सरकारी डाक्टर की शादी तुड़वाने पर तुला ये कॉलर
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कालेज के एक डाक्टर की शादी अनजान शख्स नहीं होने दे रहा है। वह तीन बार रिश्ता तुड़वा चुका है। अब चौथी बार रिश्ता तय हुआ। इस बार भी लड़की के परिवारवालों को फोन करके रिश्ता तोड़ने के लिए बोल रहा है। इससे डाक्टर और उनका परिवार दहशत में है। उन्होंने साइबर सेल में शिकायत दी है। वे जानना चाहते हैं कि आखिर कौन है जो शादी नहीं होने देना चाहता। साइबर सेल ने इसकी जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
छह महीने पहले डाक्टर का पहला रिश्ता तय हुआ था। अनजान व्यक्ति ने उनकी मंगेतर को फोन किया। डाक्टर के बारे में गलत बातें कहीं। इतना ही नहीं ईमेल आईडी पूछकर डाक्टर की निजी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें लिखकर भेज दीं। इससे डाक्टर का रिश्ता टूट गया। तब तो उन्होंने गौर नहीं किया। दूसरी बार उत्तराखंड की युवती से रिश्ता तय हुआ।
इस बार भी मंगेतर को काल करके डाक्टर के बारे में उलटा सीधा बोल दिया। एक बार फिर डाक्टर का रिश्ता टूट गया। तीसरी बार भी ऐसा किया गया। इस बार तो हद हो गई। उसने यह भी कहा कि डाक्टर की दो बार शादी टूट चुकी है। इसके बाद डाक्टर ने पिछले दिनों गुपचुप तरीके से रिश्ता तय किया। इसके बावजूद उक्त व्यक्ति को पता चल गया।
विज्ञापन
इस बार भी काल किया गया। इससे डाक्टर और उनका परिवार दहशत में आ गया। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। फोन करने वाले का मोबाइल नंबर लिया है। उनका कहना है कि आखिर ऐसा कौन सा व्यक्ति है, जो उनकी शादी नहीं होने दे रहा है। साइबर सेल प्रभारी अमित कुमार का कहना है डाक्टर की ओर से शिकायत आई है। उन्होंने एक मोबाइल नंबर दिया है। इसकी डिटेल निकलवाई जा रही है।

हो सकता है कोई करीबी
calling
- फोटो : GettyImages
पुलिस का कहना है कि डाक्टर का रिश्ता चार बार तय हुआ है। हर बार फोन करने वाले को इसकी जानकारी होती है। वह लड़की पक्ष के लोगों का नंबर भी पता कर लेता है। इससे आशंका है कि कोई करीबी ही डाक्टर को बदनाम करके रिश्ता तुड़वा रहा है। उनकी निजी जिंदगी की जानकारी भी किसी करीबी को ही पता हो सकती है। आरोपी को पकड़ने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।