फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   uncle of girl hit by accused with knife in kasganj

रोज कर रहे थे छात्रा का पीछा, विरोध पर चाचा को मार दिया चाकू

Tue, 18 Jul 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो/अमर उजाला कासगंज Updated Tue, 18 Jul 2017 07:28 PM IST
विज्ञापन
uncle of girl hit by accused with knife in kasganj
चाकू - फोटो : getty images
कासगंज में छेड़छाड़ की शिकायत करने पहुंचे छात्रा के चाचा पर आरोपी छात्र के पिता ने चाकू से हमला कर दिया। चाकू से छात्रा का चाचा घायल हो गया। उसे चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कासगंज की आवास विकास कॉलोनी निवासी गजेंद्र पुत्र अशोक और विकास यादव कई दिनों से एक छात्रा का लगातार पीछा कर रहे थे। छात्रा ने इसकी शिकायत अपने घर पर की। इस पर छात्रा के चाचा शिकायत करने गजेंद्र के आवास पर पहुंचे। यहां विकास यादव भी था।
विज्ञापन


शिकायत करने पर आरोपियों ने छात्रा के चाचा के साथ मारपीट कर दी। विरोध करने पर गजेंद्र के पिता अशोक ने छात्रा के चाचा पर चाकू से प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, चीखपुकार की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और मामले को शांत कराया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed