फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two youth sexual harassment with minor girl in agra

यूपी: अगवा कर किशोरी के साथ दुष्कर्म, सड़क किनारे मिली बेहोश, रिपोर्ट दर्ज

Sun, 14 Jul 2019 10:29 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2019 10:29 AM IST
विज्ञापन
two youth sexual harassment with minor girl in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के जैतपुर क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


घटना शुक्रवार शाम की है। जैतपुर के एक गांव की 17 साल की किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ घर से बाजार के लिए निकली थी। रास्ते में अमाही का रहने वाला विजय, पुत्र राजवीर, फतेहपुरा निवासी और  वकील, पुत्र मुन्ना उसे अगवा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


बेहोश होने पर किशोरी को छोड़कर आरोपी भाग गए। तलाशते हुए पहुंचे परिजनों को किशोरी सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसे सुनकर वो सन्न रह गए। परिजन पीड़ित को थाने लेकर आए।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं। एसओ जैतपुर ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed