{"_id":"511054d14d396df87918a3dbeb651c6b","slug":"two-sisters-looted-by-fake-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिसवाला बनकर दो बहनों से गहने लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिसवाला बनकर दो बहनों से गहने लूटे
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Sat, 04 Jul 2015 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। जैन मंदिर जा रहीं दो वृद्ध बहनों से एक्टिवा सवार बदमाशों ने लाखों के गहने लूट लिए। छीपीटोला स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा के पास बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर वारदात को अंजाम दिया। घटना से आक्रोशित व्यापारियों ने एक घंटे तक दुकानें बंद रखीं। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर शांत हुए।
छीपीटोला स्थित बतख वाली प्याऊ निवासी अनूप कुमार जैन कबाड़ कारोबारी हैं। शुक्रवार सुबह तकरीबन आठ बजे उनकी मां 81 वर्षीय ज्ञानो देवी रिश्ते की बहन 73 वर्षीय प्रेमवती जैन के साथ रोजाना की तरह रिक्शे से कलेक्ट्रेट स्थित जैन मंदिर जा रही थीं। बैंक के पास दो युवकों ने उनका रिक्शा रोक लिया। कहने लगे कि काफी देर से आवाज देकर रोक रहे हैं, सुनते नहीं हो, हम पुलिस वाले हैं। आगे एक महिला से गहने लूट लिए गए हैं। रिक्शा चालक से मारपीट की। इसके बाद दोनों बहनों से अपने गहने उतारकर पर्स में रखने के लिए बोलने लगे। युवकों ने पास ही खड़े एक अन्य युवक से भी चेन उतारकर अपने पास रख ली। प्रेमवती अपनी सोने की चार चूड़ियां पर्स में रखने लगीं। ज्ञानो देवी ने आठ चूड़ियां उतार लीं। इसके बाद युवकों ने उनकी दो अंगूठी और चेन भी जबरन उतार ली। दोनों के गहने अपने हाथों में ले लिए। वह कुछ समझ पातीं उससे पहले ही खुद को पुलिसवाला बताने वाले दोनों युवक पास खड़े युवक के साथ सफेद रंग की एक्टिवा से भाग निकले। गहनों की कीमत तकरीबन डेढ़ लाख बताई जा रही है।
व्यापारियों ने बाजार किया बंद
वृद्ध महिलाओं के साथ वारदात से व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। सुबह दस बजे बाजार नहीं खोला। व्यापारियों का कहना था कि घटना के आधा घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद भी कार्रवाई करने में देरी की। बाद में केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया भी पहुंचे। सीओ सदर असीम चौधरी, इंस्पेक्टर रकाबगंज ने पीड़ित महिलाओं से बात की। व्यापारियों ने डीआईजी लक्ष्मी सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द खुलासे की मांग की। तकरीबन एक घंटे बाद दुकानें खोलीं। इस दौरान डा. जीएस धर्मेश, राघवेंद्र मुद्गल, संजीव चौबे, आशुतोष शर्मा, महेश जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पति की निशानी भी चली गई
प्रेमवती जैन ने बताया कि वह गाड़ी से ही मंदिर जाती थीं, मगर 15 दिन पहले गाड़ी खराब हो गई। इस कारण रिक्शे से जाने लगीं। एक बदमाश सफेद शर्ट पहने था। वहीं, ज्ञानो देवी ने बताया कि उनके जेवरात पुश्तैनी थे। इनमें एक अंगूठी पति मुन्नालाल की निशानी थी। जिस पर उनका और पति का नाम भी लिखा हुआ है।
रकाबगंज थाना क्षेत्र में ही सबसे ज्यादा लूट की घटनाएं हो रही हैं। हमने दो दिन पहले डीआईजी को ज्ञापन देते समय भी शिकायत की थी। पुलिस अधिकारियों को थाने के पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। कानून व्यवस्था खराब होने के मामले को विधानसभा सत्र में उठाऊंगा।
- गुटियारी लाल दुवेश, विधायक