{"_id":"5d7247518ebc3e93c3158928","slug":"two-robbers-arrested-for-looted-doctor-house-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एटा: कंपाउंडर ने कराई थी डॉक्टर के घर में लूट, ऐसे खुला राज, दो लुटेरे गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
एटा: कंपाउंडर ने कराई थी डॉक्टर के घर में लूट, ऐसे खुला राज, दो लुटेरे गिरफ्तार
Sat, 07 Sep 2019 12:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 07 Sep 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने किया लूटकांड का खुलासा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा शहर में पिछले दिनों हड्डी रोग विशेषज्ञ के यहां हुई लूट का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। मामले में पुलिस ने कंपाउंडर सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उसने अपने भाई व अन्य साथियों संग मिलकर लूट को अंजाम दिया था। लूटी गई नकदी भी बरामद कर ली गई है।
एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि थाना कोतवाली नगर के आगरा रोड स्थित रश्मिलोक टाकीज के पास डॉ. वीरेंद्र पाल का अस्पताल है, जिसमें कंपाउंडर निर्मल पुत्र ज्ञान सिंह निवासी नगला कंचन, थाना कोतवाली देहात काम करता था।
28 अगस्त को डॉक्टर दंपत्ति मेंहदीपुर बालाजी दर्शन करने चले गए। इसी का फायदा उठाकर कंपाउंडर निर्मल ने लूट की साजिश रच डाली। 30 अगस्त की रात को उसने अपने साथियों को बुलाकर 40 हजार रुपये नकदी, 12 तोला सोना लूट लिया।

सख्ती से पूछताछ में कबूला जुर्म
लूट को असली रूप देने के लिए निर्मल ने अपने दूसरे साथी को गोली लगने का निशान बना दिया था। पुलिस को पहले से ही शक था कि अस्पताल का ही कोई कर्मचारी लूट की साजिश में शामिल है। शक की सुई कंपाउंडर पर घूम रही थी।
पुलिस ने कंपाउंडर को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने राज खोल दिया। कंपाउंडर ने बताया कि लूट में शामिल धर्मेंद्र पुत्र राधेश्याम व भाई सतीश उर्फ छोटू सहित दो अन्य शामिल थे। पुलिस ने धर्मेंद्र व निर्मल को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सतीश व दो अन्य फरार हैं। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।