फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two person injured after attack on kanvarias in agra

आगरा में कांवड़ियों पर हमले के बाद तनाव, चार घायल

Sat, 22 Jul 2017 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Sat, 22 Jul 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
two person injured after attack on kanvarias in agra
Fight
जलेसर-आगरा मार्ग पर टेढ़ी बगिया चौराहे के पास शुक्रवार रात 12 बजे रास्ते से कार हटाने को लेकर युवकों और कांवड़ियों में विवाद हो गया। युवकों ने कांवड़ियों पर हमला बोल दिया। इसमें दो कांवड़िये घायल हो गए। इसकी जानकारी पर बड़ी संख्या में कांवड़िये भी आ गए। 
विज्ञापन


उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। दो युवक भी घायल हो गए। तनाव फैल गया। सूचना पहुंची पुलिस ने कार सवार दो युवकों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। ग्वालियर के कुछ लोग शुक्रवार रात 12 बजे सोरों से कांवड़ लेकर आ रहे थे। 
विज्ञापन


वह जलेसर रोड होते हुए टेढ़ी बगिया चौराहे पर आए। चौराहे पर एक इनोवा खड़ी हुई थी। उसमें सात युवक सवार थे। इनोवा से रास्ता रुकने पर कांवड़ियों ने कार हटाने के लिए बोल दिया। इस पर कार सवारों ने गालीगलौज शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि कार सवार युवक शराब के नशे में थे। इसको लेकर कांवड़ियों और युवकों में विवाद के मारपीट होने लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी पर कांवड़ियों के कुछ साथी टैंपो से आ गए। इसके बाद उनमें लाठी-डंडे चलने लगे। दो युवक डंडे लगने से घायल भी हो गए। वहीं दो कांवड़ियों को भी चोट आईं। युवकों के दूसरे समुदाय का होने के कारण तनाव फैल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल कांवड़ियों का उपचार कराया। इसके बाद उन्हें जाने दिया। 

पुलिस ने बताया कि दो आरोपी शकील (पुरा गोवर्धन) और गुलफाम (टेढ़ी बगिया) को पकड़ लिया। उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की है। इनोवा को सीज कर दिया गया है। शकील गाड़ी चालक है। शनिवार को मामले की जानकारी पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी सुनील शर्मा के नेतृत्व में थाना एत्माद्दौला पहुंच गए। 


उन्होंने हंगामा किया। उनका कहना था कि कांवड़ियों के साथ दूसरे समुदाय के युवकों ने मारपीट की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जानी चाहिए। अगर, पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो सोमवार को एसएसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed