फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two people burnt alive in car after loot in mathura

कार में सवार होकर चले थे चार लोग, जली हुई लाशें मिली दो, जिंदा जलाकर मारने की आशंका

Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
two people burnt alive in car after loot in mathura
इस गाड़ी में मिले थे दो शव

मथुरा में गुरुवार की सुबह छाता-बरसाना मार्ग पर ईको गाड़ी में जलकर मरे दोनों युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। इतना साफ हो गया है कि इस कार में हरियाणा से चार लोग चले थे। अब मरने वाले दो लोग कौन हैं, यह साफ नहीं हो सका है। ग्रामीण जिंदा जलाकर मारने की आशंका जता रहे हैं। 

विज्ञापन


शुक्रवार का सूचना पर मंडकौला गांव के लोग भी पहुंचे, लेकिन शव इस कदर से जले हैं कि इन्हें पहचान पाना संभव नहीं हो पा रहा है। युवकों की अभी तक पहचान भले ही नहीं हो पाई है, लेकिन इतना तय हो गया है कि कार पलवल के थाना क्षेत्र हथीन के गांव मंडकौला निवासी लालाराम की है। 
विज्ञापन


अभी तक जो घटनाक्रम सामने आ रहा है उसके मुताबिक पलवल के थाना हथीन के गांव मंडकौला निवासी लालाराम (35) पुत्र झम्मन लाल और रोहताश (34) पुत्र बुद्धि ईको कार लेकर छह फरवरी को घर से निकले थे। इनके साथ गांव के ही लेखन (38) पुत्र राम सिंह और कुंवरपाल (40) पुत्र गंगासहाय भी हो लिए थे। इस हिसाब से कार में चार लोग हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना हथीन में दर्ज कराया गया मुकदमा

पुलिस का कहना है कि जब लालाराम और रोहताश घर नहीं पहुंचे और परिवार वालों से कोई संपर्क नहीं हो सका था तो लालाराम के बड़े भाई चिरंजीलाल ने थाना हथीन में मुकदमा दर्ज कराया। उधर, कार में दो लोगों के शव मिले थे। 

शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे चिरंजीलाल की मानें तो सात जनवरी को कोसीकलां के गांव चंदौरी से उनकी बहन अनोखी और श्यामवती का फोन आया कि बरसाना-छाता मार्ग पर ईको गाड़ी में दो युवकों के जले दो शव मिले हैं। 

जानकारी पाकर परिवार वाले पहले बरसाना पहुंचे और फिर पोस्टमार्टम हाउस। लापता लालाराम के बड़े भाई ने पोस्टमार्टम गृह पर पत्रकारों को बताया कि इस कदर शव जले हुए हैं कि पहचान नहीं हो पा रही है।  

एक युवक के अंगुली में मिली अंगूठी

दो युवकों के शव में से एक के सीधे हाथ की अंगुली में अंगूठी और जले हुए मोटे जुराब भी हैं। यह शव दूसरे शव की अपेक्षा कम जला है, जो कि गाड़ी के बाहर पड़ा मिला था। ग्रामीणों की मानें तो कुंवरपाल का शव प्रतीत हो रहा है। वहीं अगर यह शव कुंवरपाल का प्रतीत हो रहा था तो बुरी तरह से जला शव किसका है। 

रात 11 बजे लालाराम की पत्नी से हुई मोबाइल से बात

लालाराम की आखिर बार बात पत्नी सुमन से हुई। सुमन ने पति लालाराम से कब तक घर पहुंचने का पूछा था, तो लालाराम ने 15 मिनट में पहुंचने का जवाब दिया। 15 मिनट बाद लालाराम नहीं पहुंचा तो फिर पत्नी ने मोबाइल पर फोन किया। 

उसके बाद मोबाइल बंद जाने लगा। लगातार फोन किए पर फोन बंद होने के कारण जवाब नहीं मिला। लालाराम के भतीजे नरेश कुमार की मानें तो चाची से बातचीत में चाचा की दबी आवाज आ रही थी। फिलहाल कार में मरने वाले दो युवकों की मौत की गुत्थी उलझती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed