{"_id":"5d71ddc18ebc3e93b03958cd","slug":"two-girl-molested-by-miscreants-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सरेराह युवतियों से छेड़छाड़, बचाने आए पड़ोसियों पर पथराव-फायरिंग, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आगरा: सरेराह युवतियों से छेड़छाड़, बचाने आए पड़ोसियों पर पथराव-फायरिंग, तीन घायल
Fri, 06 Sep 2019 09:47 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 06 Sep 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पड़े ईंट-पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा की लॉयर्स कॉलोनी में एक कोचिंग सेंटर के बाहर गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे फिजियोथेरेपिस्ट युवती और उसकी बहन से चार मनचलों ने छेड़खानी कर दी। पड़ोसी युवतियों को बचाने लगे तो मनचलों ने साथियों को बुला लिया और पथराव कर दिया।
बाद में आरोपियों ने तमंचे से फायरिंग भी की और पुलिस के आते ही भाग गए। घटना में जिम ट्रेनर, डॉक्टर सहित तीन पड़ोसी घायल हो गए। बताया जाता है कि मनचलों में से एक बदमाश है, जो हाल ही में जेल से छूटा है। घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
फिजियोथेरेपिस्ट युवती ने ऑनलाइन एप से खाना ऑर्डर किया था। इसकी डिलीवरी लेने के लिए बहन के साथ घर से थोड़ी दूरी पर खड़े डिलीवरी ब्यॉय के पास जा रही थीं। रास्ते में फिजियोथेरेपिस्ट युवती को पड़ोसी कीर्ति कुमार सिंह मिल गया। वो भी फिजियोथेरेपिस्ट है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: फिरोजाबादः खेत में किशोरी का शव मिला, हत्या के आरोप में ग्रामीणों ने लगाया जाम

पथराव-फायरिंग से फैलाई दहशत
थोड़ी दूर चलते ही कोचिंग सेंटर के सामने खड़े चार मनचलों ने फब्ती कसी और फिर छेड़खानी करने लगे। कीर्ति ने युवतियों को बचाने का प्रयास किया उसे लात घूंसों से पीटा। इसका पता चलते ही कीर्ति के भाई नवीन कुमार सिंह और पड़ोस के जिम ट्रेनर राम शर्मा पहुंच गए।
मनचले पास की बस्ती में भाग गए और साथियों को बुला लाए। उन्होंने आते ही पथराव कर दिया। दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। पत्थर लगने से कीर्ति, राम शर्मा, नवीन घायल हो गए। 10 मिनट तक पथराव चलता रहा। सूचना के 15 मिनट बाद पहुंची को दूर से देखते ही मनचले भाग गए।
पास की बस्ती के हैं मनचले
चौकी इंचार्ज ने बताया कि जेल से छूटे अपराधी का नाम घटना में आया है। वो चौथ वसूली में जेल गया था। वो और अन्य आरोपी पास की बस्ती के बताए गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मौका ए वारदात के पास लगे सीसीटीवी कैमरे भी देखे जा रहे हैं।