फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested in saraf loot case in agra

आगरा में सराफ को गोली मारने वाले दो बदमाश पकड़े

Wed, 24 May 2017 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा Updated Wed, 24 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
two arrested in saraf loot case in agra
pc - फोटो : अमर उजाला
आगरा के रुनकता में 15 मई की देर शाम सराफ दिनेश कुमार अग्रवाल को दो गोली मारकर सोने-चांदी के गहनों से भरा थैला लूट लिए जाने की वारदात के दसवें दिन बुधवार को पुलिस ने खुलासे का दावा किया। पुलिस का कहना है कि वारदात किरावली के मुंगेरी गैंग ने अंजाम दी थी। गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार कर लिए गए हैं। इनसे लूटे गए कैश में से 1.12 लाख रुपये और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली गई है। मुंगेरी समेत चार बदमाश फरार बताए गए हैं।
विज्ञापन


उधर, दिनेश अग्रवाल ने पुलिस को लूटे गए सामान की सूची सौंप दी है। इसके हिसाब से लगभग 44.5 लाख के गहने और पौने दो लाख कैश लूटा गया था। एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने रात 8:30 बजे प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि  सिकंदरा के फैक्ट्री एरिया से दो बदमाश पकड़े गए। एक रुस्तम उर्फ सत्यम है। यह मूल रूप से मथुरा के बल्देव के गांव नगला अकोस का रहने वाला है। फिलहाल रुनकता में ठाकुर अमर सिंह के मकान के पास किराए पर रह रहा था।
विज्ञापन


दूसरा बदमाश, अजय है। वह सैयां के कटी चौकी के पास बाबा कोल्ड स्टोर के सामने रहता है। फरार बदमाशों में गिरोह का सरगना मुंगेरी है। वह किरावली थाने का हिस्ट्रीशीटर और पुराना लुटेरा है। किरावली की आदि बस्ती में रहता है। दूसरा फरार बदमाश, किरावली का ही चांद है। इनके अलावा दो और बदमाश हैं, जिनके नाम अभी पुलिस को नहीं मिले हैं। एसपी सिटी का कहना है कि लूटा गया सोना-चांदी मुंगेरी और उसके फरार साथियों के पास है। उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें, यह वारदात मथुरा कांड से एक घंटे पहले हुई थी। मथुरा में दो सराफों की हत्या कर चार करोड़ के गहने लूटे गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed