फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two arrested for fraud of one thousand crore in agra

1000 करोड़ की ठगी में कंपनी मालिक सहित दो गिरफ्तार, 'लाइक-क्लिक' से बनाया था लोगों को शिकार

Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 06 Oct 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
two arrested for fraud of one thousand crore in agra
पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

छह राज्यों के 10 हजार लोगों से एक हजार करोड़ की धोखाधड़ी कर फरार होने वाले गाजियाबाद की पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक वरुण गुप्ता और मुख्य सहयोगी अमित सक्सेना को सिकंदरा पुलिस और साइबर क्राइम सेल ने गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


वरुण को लखनऊ और अमित को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है। कंपनी मालिक ने लोगों को सोशल साइट पर क्लिक और लाइक कराने के नाम पर रकम देने का झांसा दिया था। यूजर आईडी देने के लिए रकम जमा कराई गई। हालांकि पुलिस रकम बरामद नहीं कर सकी है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रशांत वर्मा ने शनिवार को बताया कि सिकंदरा निवासी यशपाल सिंह से धोखाधड़ी हुई थी। उन्होंने कंपनी से तीन यूजर आईडी अपने नाम पर ली थीं। 11 आईडी रिश्तेदारों के नाम पर थीं। इसके लिए 13.80 लाख रुपये कंपनी के खाते में जमा कराए थे। मगर, कंपनी का आफिस बंद हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

2016 में खोली थी कंपनी

यशपाल ने वर्ष 2017 में कंपनी के डायरेक्टर अमन शर्मा और वरुण गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। गिरफ्तार आरोपी कंपनी मालिक गाजियाबाद निवासी वरुण गुप्ता और अमन शर्मा ने वर्ष 2016 में पेवे आईटी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी खोली थी। गाजियाबाद स्थित पेसिफिक बिजनेस पार्क में इसका आफिस था। अमित मुख्य सहयोगी के रूप में काम करता था।

कंपनी तीन प्लान से लोगों से अपने खातों में रकम जमा कराती थी। इसके बाद एक यूजर आईडी उपलब्ध कराई जाती थी। यूजर आईडी खोलने पर सोशल साइट खुलती थी। इस पर विभिन्न कंपनी के प्रोडक्ट के विज्ञापन पर क्लिक और लाइक करना होता था।

आईडी धारकों को प्रतिदिन के हिसाब से पेमेंट होता था। कंपनी से दिल्ली एनसीआर, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा राज्य के 10 हजार से अधिक लोग जुड़ गए। छह महीने तक कुछ लोगों को रकम दी गई।

ठगी के बाद कंपनी बंद कर फरार हो गए थे आरोपी

आरोपी एक हजार करोड़ की ठगी करने के बाद फरवरी 2017 में कंपनी बंद करके फरार हो गए थे। इस पर लोगों ने गाजियाबाद में धरना प्रदर्शन किया था। तब पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। कंपनी का एक डायरेक्टर अमन शर्मा अभी फरार है। तीन आरोपियों को सिकंदरा पुलिस ने पूर्व में जेल भेजा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed