फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trying to burn the married woman for dowry in agra

मनमाफिक दहेज न मिलने पर विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 25 Sep 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
trying to burn the married woman for dowry in agra
सांकेतिक तस्वीर
आगरा के ग्राम पैतखेडा निवासी महिला ने खंदौली थाने में ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें उसने आरोप लगाया कि सोमवार देर रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति, सास ससुर ने उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान वो झुलस गई।
विज्ञापन


ताजगंज निवासी युवती कृष्णा की शादी दो वर्ष पूर्व खंदौली के ग्राम पैतखेड़ा निवासी लाखन सिंह के साथ हुई थी। इस समय दोनों का आठ माह का बच्चा भी है। कृष्णा का आरोप है की पति और सास, ससुर काफी समय से दहेज में एक लाख रुपये और कार की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


नहीं देने पर ससुराल के लोग उसके साथ मारपीट करते हैं। सोमवार की देर रात पति, ससुर और सास ने उसके साथ मारपीट की और मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आग लगने से कृष्णा झुलस गई। उसने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मायका पक्ष के लोग थाना खंदौली पहुंच गए। मामले में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। थाना प्रभारी का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed