फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trampling death of child

बैंडवालों के हंसवाहन से कुचलकर बालक की मौत

Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/पिनाहट
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा/पिनाहट Updated Sat, 30 Jan 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Trampling death of child
उमरैठा गांव में गुरुवार की रात बरात चढ़ने के दौरान हंस वाहन की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बैंड स्वामी की जमकर पिटाई की और उसे एक कमरे में बंद कर दिया। एक ओर जहां बालक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं, पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं है।
विज्ञापन

 ब्लाक क्षेत्र के गांव उमरैठा में गुरुवार की रात गांव के पप्पू की पुत्री की बरात इटावा के एक गांव से आई हुई थी। बरात चढ़ाई के दौरान बराती बैंडबाजों के साथ नाचते हुए चल रहे थे। पप्पू के पड़ोस में रहने वाले सचिन का आठ वर्षीय पुत्र ईशू भी बरात देखने गया हुआ था। वहां भीड़ में कुछ लड़कों ने उसे पीछे से जोरदार धक्का मार दिया।
विज्ञापन

इससे ईशू का सिर हंस वाहन (वह वाहन जिस पर साउंड लगे होते हैं और उसे ढकेल की तरह धक्के मारकर चलाया जाता है) से जा टकराया। सिर में गहरी चोट लगने से ईशू की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही बारातियों में अफरातफरी मच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गुस्साए ग्रामीणों ने बैंड स्वामी और उसके साथियों को पकड़कर पिटाई कर दी। बाद में बैंड स्वामी को कमरे में बंद कर दिया। गमगीन माहौल में शादी की रस्में पूरी कराई गईं और बरात रात में ही विदा कर दी गई। बालक के परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

बाद में बंधक बैंड स्वामी को छुड़ाने के लिए पंचायत हुई। घटना के संबंध में थाना पुलिस का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है और न ही किसी ने कोई शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed