{"_id":"59352fed4f1c1b901c9c7b5d","slug":"three-children-ran-away-from-agra-juvenile-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर बाल सुधार गृह से भागे तीन बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होमगार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर बाल सुधार गृह से भागे तीन बच्चे
ब्यूरो/ अमर उजाला आगरा
Updated Mon, 05 Jun 2017 03:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती होमगार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्या और बलात्कार के मामले में आगरा के राजकीय संप्रेषण गृह में निरुद्ध तीन बालक होमगार्ड को नशीला पदार्थ खिलाकर भाग गए। होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों आरोपी फिरोजाबाद के रहने वाले हैं।
बताया गया है कि सोमवार को सुबह आगरा के बाल सुधार गृह में बंद तीन बच्चों ने होमगार्ड को कोल्ड ड्रिंक पिलाई। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद होमगार्ड बेहोश हो गया और तीनों आरोपी भाग निकले।
थोड़ी देर में तीनों के भागने की खबर से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे बाल सुधार गृह के कर्मियों ने बेहोश होमगार्ड के जिला अस्पताल पहुंचाया। इधर सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि भागने वाले तीनों आरोपी हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर मामलों में यहां सजा काट रहे थे। अभी दो दिन पहले ही डीएम ने भी बच्चा जेल का निरीक्षण किया था। तीनों आरोपी फ़िरोज़ाबाद के रहने वाले हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।