फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves trying to break another atm in agra

आगरा में एक और एटीएम तोड़ने की कोशिश, 20 दिन में तीसरी घटना, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 15 Mar 2019 02:31 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 Mar 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
thieves trying to break another atm in agra
चोरों ने तोड़ा एसबीआई का एटीएम - फोटो : अमर उजाला
आगरा की आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 में गुरुवार रात को भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर कैश निकालने की कोशिश की गई। मगर, कैश बॉक्स नहीं खुल सका। एटीएम केबिन का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की वजह से फुटेज नहीं मिल सके हैं।
विज्ञापन


सेक्टर 12 स्थित ओम कांप्लेक्स में मुख्य मार्ग पर एटीएम है। दिन में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक आठ-आठ घंटे की शिफ्ट में दो गार्ड रहते हैं। शुक्रवार सुबह का गार्ड दीवान सिंह आया तो एटीएम की दुकान के शटर का ताला और केबिन का शीशा टूटा हुआ देखा। उसकी सूचना पर पुलिस पहुंच गई। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि एटीएम का मॉनीटर तोड़ा गया है। कैश बॉक्स का लॉक उखाड़ा गया। मगर, कैश बॉक्स नहीं खुल सका। पुलिस ने बैंक से जानकारी ली। मैनेजर ने बताया कि एटीएम में दो सप्ताह पहले कैश लोड किया गया था। इस कारण ज्यादा कैश नहीं था। इसका रिकॉर्ड देखा जा रहा है। वहीं 26 फरवरी से केबिन में लगा कैमरा खराब है। कांप्लेक्स में कई दुकान बनी हैं। इनमें लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चेक किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

20 दिन में तीसरी घटना

फतेहपुरी सीकरी हाईवे पर 23 फरवरी की रात को बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को बदमाश उखाड़कर ले गए थे। एटीएम एक खेत में पड़ा मिल गया था। इसके बाद बदमाशों ने तीन मार्च को फतेहपुर सीकरी मार्ग पर इंडिकैश के एटीएम को तोड़ने की कोशिश की थी। अब यह तीसरी घटना सामने आई है। 

शहर में एटीएम तोड़ने की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। हाल में एमजी रोड पर भी एटीएम तोड़ा गया था। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर घटना का खुलासा किया था। सिकंदरा में भी एटीएम तोड़ने की कोशिश हो चुकी है। सदर में चार साल पहले बदमाश एटीएम को काटकर कैश निकालकर ले गए थे।

दिन में गार्ड, रात में एटीएम पर ताला

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में सुबह छह बजे से रात दस बजे तक दो गार्ड रहते हैं। सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक  दीवान सिंह और दो बजे से रात दस बजे तक योगेश रहता है। रात में गार्ड नहीं होने की वजह से एटीएम का शटर बंद कर ताला लगा दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed