{"_id":"5c723f2dbdec224bc62b5fc4","slug":"thieves-loot-atm-in-fatehpur-sikri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा-सीकरी मार्ग पर लगा एटीएम उखाड़ ले गए चोर, खेत में फेंकी खाली मशीन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आगरा-सीकरी मार्ग पर लगा एटीएम उखाड़ ले गए चोर, खेत में फेंकी खाली मशीन
Sun, 24 Feb 2019 12:22 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 24 Feb 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगर सीकरी मार्ग पर स्थित डिग्री कॉलेज के मेन समीप पास लगे बैंक ऑफ इंडिया के एटीएम को चोर उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह कॉलेज के चौकीदार ने इसकी सूचना दी, तो हड़कंप मच गया। एटीएम का खाली बॉक्स रसूलपुर के समीप खेत में पड़ा मिला।
किरावली कस्बे में चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय के बराबर में बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम लगा है। देर रात चोर एटीएम को उखाड़ ले गए। रविवार की सुबह सात बजे चौकीदार रंजीत पुत्र चंद्रहास निवासी सलैमाबाद आया, तो एटीएम टूटा देख दंग रह गया।
उसने पुलिस को सूचना दी। इस पर इंस्पेक्टर अछनेरा, सीओ अछनेरा नम्रता श्रीवास्तव, एसपीआरए रविकुमार सोनकर मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसओजी प्रभारी रवित्यागी एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाग स्क्वैड की टीम ने भी पहुंच कर साक्ष्य जुटाए।

छानबीन में जुटी पुलिस
खाली पड़ा एटीएम का केबिन
एसपीआरए रविकुमार सोनकर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। पुलिस को एटीएम का टूटा बॉक्स रसूलपुर पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे खेत में मिला। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि एटीएम में कितना कैश था।
कैश डालने वाली कंपनी सीएमएस के एक कर्मचारी के मुताबिक 14 फरवरी को इस एटीएम में 10 लाख रुपये लोड किए गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि बैंक प्रबंधक दिल्ली गए हैं। उनसे संपर्क किया गया है। वो आएंगे तो सही जानकारी हो पाएगी।