फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thief stolen three bags of passengers in moving train

मां-बेटी की मौत के बाद अब हीराकुंड एक्सप्रेस में तीन इंजीनियरों संग हुई यह वारदात

Mon, 05 Aug 2019 12:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Aug 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
thief stolen three bags of passengers in moving train
पीड़ित युवक और युवती - फोटो : अमर उजाला
आगरा घूमने व ताजमहल देखने जा रहे तीन इंजीनियरों के हीराकुंड एक्सप्रेस में तीन बैग चोरी हो गए। निजामुद्दीन से मथुरा के बीचचोरी हुए बैग की रिपोर्ट मथुरा जीआरपी थाने में दर्ज कराने के बाद निजामुद्दीन (दिल्ली)भेज दी गई।
विज्ञापन


इनमें दो महिला इंजीनियर हैं। उड़ीसा के भुवनेश्वर निवासी खुशबू, इशिप्ता व अमलान पुष्टि बंगलुरू में आईटी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तीनों पहले अमृतसर घूमने गए और वहां से हीराकुंड एक्सप्रेस से आगरा घूमने व ताजमहल देखने जा रहे थे। 
विज्ञापन


तीनों हीराकुंड एक्सप्रेस के एसी वन कोच में 19, 20 व 23 बर्थ पर सोए थे। जीआरपी थाने में खुशबू व इशिप्ता ने बताया कि सुबह 7:30 बजे निजामुद्दीन स्टेशन आने पर जागे तो पूरा सामान था, लेकिन मथुरा के रास्ते में तीन बैग चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान चोरी कर बैग छोड़े

इसकी सूचना कोच कंडक्टर के माध्यम से कंट्रोल रूम को दी। इस मामले में अमलान ने बैग चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई और जीआरपी ने मामला निल पर दर्ज कर निजामुद्दीन जीआरपी थाने को भेज दी। दोपहर को आरपीएफ को दो लावारिस बैग स्लीपर कोच में मिले।

पहचान कराने पर वह बैग तीनों इंजीनियरों के निकले, लेकिन बैग से 30 हजार कीमत के दो चश्मे गायब थे और एक ट्रॉली बैग जिसमें कीमती कपड़े, वह भी नहीं मिला। दोनों बैग आरपीएफ ने खुशबू व इशिप्ता को सौंप दिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed