{"_id":"5706c0ba4f1c1b7d26c81590","slug":"thief-shot-dead-in-front-of-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस, पूरे गांव के सामने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस, पूरे गांव के सामने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो आगरा
Updated Fri, 08 Apr 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंदौली के नगला हुल्सा निवासी सोनू (21) ने गुरुवार सुबह खुद को पुलिस और सैंकड़ों ग्रामीणों के सामने गोली से उड़ा लिया। बात सिर्फ इतनी सी थी कि उसका भाई उससे वाहन चोरी छोड़ने के लिए कह रहा था। इसी पर वह गुस्से में आ गया और तमंचा निकाल लाया। परिवारीजनों ने रोका तो खेत और भागने लगा। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। सबके सामने उसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ वाहन चोरी के छह केस दर्ज थे।
गुरुवार सुबह तकरीबन 10 बजे उसका अपने बड़े भाइयों अजीत, बबलू, जितेंद्र के साथ विवाद हो गया था। बड़े भाई उसे वाहन चोरी नहीं करने के लिए समझा रहे थेष। इसी पर वह नाराज हो गया था। पिता मुन्नालाल ने बताया कि बात इतनी बढ़ी कि वह 315 बोर का तमंचा लेकर आत्महत्या की बात कहते हुए खेतों की तरफ चीखता हुआ भागा। इस पर आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
इसी बीच ग्रामीणों और पुलिस के सामने सोनू ने कहा कि वह अब जीना नहीं चाहता है। लोग उससे तमंचा फेंकने के लिए कह रहे थे, लेकिन उसने खुद की कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी का कहना है कि सोनू वाहन चोर गिरोह का सदस्य था। उसके खिलाफ आगरा शहर और देहात के कई थानों में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पिता की तहरीर पर आत्महत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।